पाकिस्तान की परमाणु धमकी पर ओवैसी का कड़ा जवाब

Date:

नई दिल्ली,28 अप्रैल। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा- पाकिस्तान खुद को न्यूक्लियर पावर बताता है। उनके नेता परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे हैं। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि अगर किसी देश में घुसकर मासूम लोगों को मारेंगे तो कोई खामोश नहीं बैठने वाला है। जवाब मिलेगा।

ओवैसी ने आगे कहा- चाहे सरकार किसी की भी हो। इस तरह से आकर हमारी भारत की सरजमी पर हमला करना। धर्म पूछकर गोली मारना जायज नहीं है, तुमने ISIS जैसा काम किया है। पाकिस्तान भारत से समय में आधे घंटे नहीं बल्कि आधी सदी पीछे है। हमारा मिलिट्री बजट तुम्हारे देश के बजट से ज्यादा है।

दरअसल, ओवैसी का यह बयान पाकिस्तानी रेल मंत्री हनीफ अब्बासी के भारत को परमाणु हमले की धमकी के बाद आया है। अब्बासी ने कहा था कि हमने शाहीन, गोरी और गजनवी जैसी 130 मिसाइल भारत के लिए रखी हैं। अगर भारत सिंधु जल संधि को रोकता है, तो हम उसकी सांसें रोक देंगे। भारत को युद्ध के लिए तैयार रहना होगा।

पाक मंत्री- हमारी मिसाइलों का निशाना भारत की तरफ अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सजाने के लिए नहीं रखे हैं, बल्कि हमने देशभर में परमाणु हथियार कई ठिकानों पर छिपा रखे हैं। हमारी मिसाइलों का निशाना भारत की तरफ है। ये बात भारत भी जानता है कि हमारे पास हथियार हैं, इसलिए वो हम पर हमला नहीं कर रहा है।

भारत अपनी सुरक्षा में खामियों को मानने की बजाय पहलगाम हमले का इल्जाम पाकिस्तान पर लगा रहा है। इस्लामाबाद अपने खिलाफ उठाए गए किसी भी आर्थिक कदम के फैसले से मुकाबला करने के लिए तैयार है।

हनीफ अब्बासी ने भारत की तरफ से पाकिस्तान के लिए पानी की सप्लाई रोकने और ट्रेड संबंधों को खत्म करने का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस भारत के लिए बंद कर दिया है। इससे दो ही दिन में भारत की एविएशन इंडस्ट्री परेशान हो गई। भारत को अपनी गलती का एहसास हो गया है। अगर 10 दिन हमने एयरस्पेस बंद रखा तो भारत की एयरलाइंस दिवालिया हो जाएंगीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पुतिन ने 3 दिन के एकतरफा सीजफायर का ऐलान किया

नई दिल्ली,28 अप्रैल। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ...

भारत और फ्रांस के बीच राफेल डील साइन

नई दिल्ली,28 अप्रैल। भारत और फ्रांस के बीच सोमवार को...

सिद्धारमैया ने ASP को थप्पड़ मारने की कोशिश की

कर्नाटक ,28 अप्रैल। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार...

गुजरात में 1700 से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में

नई दिल्ली,28 अप्रैल। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल...