जाति, धर्म पूछकर मासूम, निर्दोषो की जान लेने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों को उनकी ही भाषा में जवाब जल्द मिलेगा – *वीरेन्द्र सचदेवा*

Date:

  • पाकिस्तान उच्चायोग पर किया गया जोरदार विरोध प्रदर्शन**
  • पहलगाम में शहीद हुए भारतीयों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा*
  • आक्रोषित जनता ने पाकिस्तान मुर्दाबाद मुर्दाबाद, आतंक के आगे नहीं झुकेंगे नहीं झुकेंगे जैसे नारे लगाये*
  • जो कश्मीर में हुआ है, अगर इक्कट्ठा नहीं हुए तो कल अपने घर में भी हो सकता है

नई दिल्ली,। 24 अप्रैल 25 । एंटी टेरर एक्शन फॉरम द्वारा आज पाकिस्तान उच्चायोग के सामने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकवादी हमले के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन एवं सतीश उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में शहीद हुए भारतीयों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा।

विरोध प्रदर्शन में एंटी टेरर एक्शन फॉरम के पदाधिकारियों सहित दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी और विधायक भी मौजूद रहे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोड़ा जिसके बाद वीरेन्द्र सचदेवा सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस डिटेन कर चाणक्यपुरी थाना ले गई जहां से कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हर हिन्दुस्तानी जो भारत से प्यार करता है वह आज गुस्से में हैं और पाकिस्तान समर्थक आतंकवादियों ने जो करतूत की है, उसका जवाब जल्द मिलेगा। जाति, धर्म पूछकर मासूम, निर्दोषो की जान लेने वाले पाकिस्तानियों को उनकी ही भाषा में जवाब देना है।

यह आज का हिन्दुस्तान है, यह नरेन्द्र मोदी का हिन्दुस्तान जो ऊरी हो या फिर पुलवामा हो उसके बाद जवाब दिया है और अब जल्द ही पहलगाम के बाद भी जवाब देगा। अभी तो सिर्फ नदी का पानी बंद किया है, वीज़ा रद्द किया है और एम्बेसी में संख्या कम करवाई है लेकिन जल्द ही हम पहलगाम का बदला उन्हीं की भाषा में लेंगे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हिंदुस्तान के वे सभी ‘जयचंद’ जो कांग्रेस की भेष में हमें धर्मनिरपेक्षता की पाठ पढ़ाते हैं, जो कश्मीर में हुआ है, अगर इक्कट्ठा नहीं हुए तो कल अपने घर में हो सकता है इसलिए हर हिन्दुस्तानी को इक्कट्ठा होने की जरुरत है। आज हमारा विरोध पाकिस्तानी उच्चायोग के उन लोगों के लिए भी है जो नमक तो हमारा खा रहे हैं, लेकिन देश के दुश्मनों के साथ मिले हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कश्मीर हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर गिरी गाज

नई दिल्ली,। 24 अप्रैल 2025। 22 अप्रैल को कश्मीर...

लगातार 7 दिन की तेजी के बाद फिसला शेयर बाजार, निवेशकों को झटका

नई दिल्ली,। 24 अप्रैल 2025। लगातार 7 दिन तेजी...

पाकिस्तान में नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की अहम बैठक जारी, आतंरिक और बाहरी चुनौतियों पर हो रही चर्चा

इस्लामाबाद ,। 24 अप्रैल 2025। पाकिस्तान में नेशनल सिक्योरिटी कमेटी...

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास का हमास पर तीखा हमला – कहा “कुत्ते की औलाद”

नई दिल्ली,। 24 अप्रैल 2025। फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद...