बिजली उपकरणों का अंधाधुंध प्रयोग पृथ्वी एवं पर्यावरण दोनों को अपूर्णीय क्षति पहुंचा रहा है – वीरेन्द्र सचदेवा

Date:

  • दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने शाम 8 बजे बिजली बंद कर पृथ्वी संरक्षण का संकल्प लिया

नई दिल्ली 22 अप्रैल 25 । दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा आज पृथ्वी दिवस के दिन दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता के आव्हान पर शाम 8 से 8.05 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय की बिजली बंद रख के पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प दोहराया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के परिजनों ने उनके निवास पर भी पांच मिनट के बिजली बंद रख के पृथ्वी संरक्षण का एवं बिजली की बर्बादी रोकने का संकल्प लिया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा के साथ ही सभी दिल्ली भाजपा सांसदों, विधायकों, पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भी मुख्य मंत्री की अपील का समर्थन करते हुए अपने घरों एवं कार्यालय पर बिजली बंद कर पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है, बिजली उपकरणों का अंधाधुंध प्रयोग पृथ्वी एवं पर्यावरण दोनों को अपूर्णीय क्षति पहुंचा रहा है और साथ ही बिजली की बर्बादी कर संसाधनो का नुकसान बढ़ा रहा है, ऐसे में हमने आज पृथ्वी संरक्षण एवं बिजली बर्बादी रोकने का संकल्प लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विजेंद्र गुप्ता ने की ओम बिड़ला से मुलाकात,

दिल्ली विधानसभा को आधुनिक तकनीकी से लैस बनाने...

भारत के विरुद्ध पाक जिहादी युद्ध का कठोरतम जबाव जरूरी: विहिप

विहिप 25 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली।...