प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगा फोकस​

Date:

नई दिल्ली,22 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दो दिन के दौरे पर पहुंच गए हैं। उनका प्लेन भारतीय समय के मुताबिक, 3:20 बजे जेद्दाह में लैंड हुआ।

इससे पहले सऊदी के एयरस्पेस में उनके प्लेन के एंटर होने पर सऊदी के लड़ाकू विमानों ने पीएम मोदी के प्लेन को सुरक्षा मुहैया कराई। सऊदी पहुंचने पर उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

पीएम के तीसरे कार्यकाल में यह पहली सऊदी यात्रा है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने PM मोदी को सऊदी आने का न्योते दिया था।

मोदी 22 अप्रैल को सऊदी के जेद्दाह पहुंचेंगे। इसके बाद क्राउन प्रिंस से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच योग, मीडिया, मनोरंजन और खेल को लेकर MoU साइन हो सकते हैं।

इसके बाद कल यानी 23 अप्रैल को मोदी सऊदी की एक फैक्ट्री में भारतीय मजदूरों से मिलेंगे। बता दें कि मिडिल ईस्ट में कुल 92 लाख भारतीय काम करते हैं, जिनमें करीब 27 लाख सऊदी में काम करते हैं।

PM मोदी की यह तीसरी सऊदी यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी सऊदी यात्रा है। इससे पहले वो 2016 और 2019 में सऊदी गए थे। जबकि MBS अब तक 2019 और 2023 में भारत दौरे पर आ चुके हैं। MBS का 2022 में भारत आने का प्लान था, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से यह दौरा टल गया था।

दोनों देशों के बीच 1947 से डिप्लोमैटिक रिलेशन हैं, 2010 में इन्हें स्ट्रैटेजिक रिलेशन में बदल दिया गया था। 2024 की शुरुआत से अब तक भारत की ओर से सऊदी अरब की 11 मंत्री स्तरीय यात्राएं हो चुकी हैं। जबकि सऊदी अरब के विदेश मंत्री और उद्योग एवं खनिज संसाधन मंत्री क्रमशः नवंबर 2024 और फरवरी 2025 में भारत दौरे पर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एथर-एनर्जी ने SEBI के पास फिर ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किए

नई दिल्ली,22 अप्रैल। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी...

पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार 26 अप्रैल को सेंट पीटर्स स्क्वायर में होगा​

नई दिल्ली,22 अप्रैल। कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का...

​जम्मू-कश्मीर के रामबन में सीएम उमर अब्दुल्ला ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया​

नई दिल्ली,22 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के रामबन में स्थानीय लोगों...