अक्षर पर 12 लाख का जुर्माना

Date:

नई दिल्ली, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का फाइन लगाया गया है। उन पर यह जुर्माना रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट लिए लगाया गया है।

BCCI ने अपने बयान में लिखा कि IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी (पटेल की) टीम का इस सीजन का पहला अपराध था। इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा।दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 205 रन बनाए। जिसमें रोहित ने 18, रिकल्टन ने 41, सूर्यकुमार यादव ने 40, तिलक वर्मा ने 59 और नमन धीर ने नाबाद 38 रन बनाए। दिल्ली के लिए विप्रज निगम ने 2 और कुलदीप ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली एक समय जीतने वाली स्थिति में थी लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने मैच को अपनी तरफ मोड़ते हुए 12 रनों से जीत लिया। दिल्ली के लिए करुण नायर ने 89, अभिषेक पोरेल ने 33, केएल राहुल ने 15, आशुतोष शर्मा ने 17 और विपराज ने 14 रन बनाए। मुंबई के लिए कर्ण शर्मा ने 3 और सेंटनर ने 2 विकेट चटकाए।

इस सीजन में छठी बार स्लो ओवर के लगा जुर्माना IPL 2025 सीजन में स्लो ओवर के लिए अलग-अलग कप्तान पर छठी बार जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान रॉयल्स पर दो बार, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स पर एक-एक बार जुर्माना लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूक्रेन शांति वार्ता से बाहर हो सकता है अमेरिका, वैश्विक कूटनीति पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,18 अप्रैल। अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन...

JPC अध्यक्ष बोले- वक्फ विधेयक असंवैधानिक हुई तो इस्तीफा दूंगा

नई दिल्ली,18 अप्रैल। वक्फ विधेयक के असंवैधानिक होने के...

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ‘डिजिटल रेप’ का सनसनीखेज मामला, डॉक्टर पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली,18 अप्रैल। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठित मेदांता...

पूर्व आंध्र सीएम जगन के ₹27.5 करोड़ के शेयर जब्त

आंध्र प्रदेश ,18 अप्रैल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र...