दिल्ली में भी अब चले बुलडोजर : जय भगवान गोयल

Date:

  • हिमांशु हत्याकांड को लेकर यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला

नई दिल्ली। 10 अप्रैल 25 । यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट का एक प्रतिनिधिमंडल यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान गोयल के नेतृत्व में दलित समाज के हिन्दू परिवार के हिमांशु नामक बच्चे की निर्मम हत्या के संबंध में उसके पिता योगेन्द्र जी व परिवार से उनके निवास स्थान गोकलपुर में मिला।
परिवार ने बताया कि किस प्रकार धोखे से लड़की की मां और उसके भाइयों ने मिलकर हिमांशु की बेरहमी से हत्या की। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले गाज़ीपुर में रोहित नामक लड़के की हत्या हुई, फिर मनीष नामक युवक को सलीम सीलमपुरी और उसके बेटों ने मार डाला। कुछ दिन पूर्व कोमल नामक बच्ची की सुंदर नगरी में गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

आए दिन ऐसे जिहादी हमलों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिससे हिन्दू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोग यह मांग कर रहे हैं कि दिल्ली में भी ’योगी बाबा वाला बुलडोजर’ इन जिहादी हत्यारों पर चलना ही चाहिए, और फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से इन्हें शीघ्र फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
जय भगवान गोयल ने कहा कि जिन परिवारजनों ने अपनों को खोया है, उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। हिमांशु की हत्या को लेकर उसके परिवार और क्षेत्रवासियों में गहरा रोष और भय का वातावरण व्याप्त है। अतः दोषियों व उनके परिवार को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में धर्मेन्द्र बेदी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), महेन्द्र मनचंदा (अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश), प्रेमचंद गुप्ता (उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश), अवध कुमार (संगठन महामंत्री, दिल्ली प्रदेश), संजय बागड़ी (संयोजक, गोकलपुरी मंडल), योगेन्द्र ठाकुर, विशाल तोमर, अशोक चौहान, प्रदीप पहलवान आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पेंशन के लाभार्थियों के आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाएं : रविन्द्र इंद्राज सिंह

वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर की समीक्षा बैठक नई...

दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र

नई दिल्ली  19 अप्रैल 2025 - अफगानिस्तान में शनिवार...

इस हफ्ते सोना ₹1,557 चढ़ा, चांदी ₹2,222 महंगी हुई

नई दिल्ली  19 अप्रैल 2025 - इस हफ्ते सोना-चांदी...