कल की गिरावट के बाद सेंसेक्स 1135 अंक चढ़कर बंद

Date:

नई दिल्ली, 8 अप्रैल 2025: कल की 3% की गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज 8 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 1135 अंक या 1.55% चढ़कर 74,273 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 374 अंक या 1.69% की तेजी रही, ये 22,535 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज के कारोबार में मीडिया, रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिखी। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 4.72% चढ़ा। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स करीब 2.50% चढ़े। FMCG, आईटी और ऑटो में करीब 2% की तेजी रही।

बाजार के चढ़ने के 3 कारण

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 6% चढ़कर बंद हुआ। वहीं हॉन्गकॉन्ग के इंडेक्स में 1.51% की तेजी रही।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि कई देश टैरिफ पर बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। इससे ट्रेड वॉर टेंशन थोड़ी कम हुई है।
  • निफ्टी 50 और सेंसेक्स के चार्ट ओवरसोल्ड RSI लेवल दिखा रहे थे। इससे शॉर्ट-कवरिंग और नई खरीदारी की उम्मीद पहले से थी।

7 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में 0.91% की गिरावट रही

  • 7 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 349 अंक (0.91%) गिरकर 37,965 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 0.23% की गिरावट रही। नैस्डेक कंपोजिट 0.09% चढ़ा था।
  • जापान के निक्केई में 7.83%, कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 5.57%, चीन का शंघाई इंडेक्स 7.34% गिरा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 13.22% की गिरावट रही थी।
  • यूरोपीय बाजारों में जर्मनी का डैक्स इंडेक्स 4.26% गिरकर बंद हुआ। UK के FTSE 100 इंडेक्स में 4.38% और स्पेन का IBEX 35 इंडेक्स 5.12% गिरकर बंद हुआ था।

कल सेंसेक्स 2226 अंक और निफ्टी 742 अंक गिरा था

7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में साल की दूसरी बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 2226 अंक (2.95%) गिरकर 73,137 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 742 अंक (3.24%) की गिरावट रही, ये 22,161 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले 4 जून 2024 को बाजार 5.74% गिरा था।

शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ करीब 15 लाख करोड़ रुपए घट गई है। शुक्रवार, 4 अप्रैल को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 404 लाख करोड़ रुपए था, जो सोमवार को बाजार बंद होने के बाद लगभग 389 लाख करोड़ रुपए रह गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प पूरा करेंगे- आशीष सूद

* जनकपुरीविधानसभा के वीरेंद्र नगर, चाणक्य प्लेस और महावीर...