नई दिल्ली,19 मार्च। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। थरूर ने कहा कि पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की दोनों को गले लगाते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर भारत का रुख अब तक स्पष्ट नहीं है। थरूर ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।
थरूर ने कहा- भारत आज ऐसी स्थिति में है जो रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित कर सकता है। भारत के पास ऐसा प्रधानमंत्री है, जो वोलोदिमिर जेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन दोनों को गले लगा सकता है। हम दोनों जगहों (रूस और यूक्रेन) पर स्वीकार किए जाते हैं।
थरूर के इस बयान को लेकर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि, थरूर ने सच बोला है। उम्मीद है राहुल गांधी उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेंगे। उधर पत्रकारों ने जब थरूर से उनके बयान के बारे में पूछा, तो कांग्रेस सांसद ने कहा- मेरा कमेंट खुद ही सब कुछ कहता है। इसमें नया जोड़ने की जरूरत नहीं है।
थरूर बोले- भारत शांति सैनिकों को भेज सकता है केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने इस बात की भी संभावना जताई कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत के जरिए शांति स्थापित होती है, तो भारत शांति सैनिकों को भेज सकता है।
उन्होंने कहा कि चूंकि रूस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे नाटो देशों से संबंधित यूरोपीय शांति सैनिकों को स्वीकार नहीं करेंगे, इसलिए शांति सैनिकों के लिए यूरोप से बाहर के देशों पर निर्भर रहना होगा।
PM की तारीफ, भाजपा नेताओं के करीब थरूर पिछले कुछ समय से कांग्रेस सांसद शशि थरूर कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं। वह भाजपा सांसदों के साथ तस्वीरें भी खिंचा रहे हैं।