इस हफ्ते सोना ₹784 और चांदी ₹1,598 महंगी हुई

Date:

नई दिल्ली,15 मार्च। इस हफ्ते सोना-चांदी के दाम में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम पिछले क्लोजिंग यानी 7 मार्च से 784 रुपए बढ़कर 13 मार्च को 86,843 रुपए पर पहुंच गया। गुरुवार (13 मार्च) को सोने ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल 1 जनवरी से अब तक 72 दिन में सोने की कीमतें 10,681 रुपए बढ़ी हैं।

वहीं, एक किलो चांदी भी हफ्तेभर के कारोबार के बाद 7 मार्च से 1,598 रुपए बढ़कर 98,322 पर पहुंच गई। एक हफ्ते पहले यानी 7 मार्च को इसकी कीमत 96,724 रुपए प्रति किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 81,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,730 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 81,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,580 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 81,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 88,580 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 81,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,580 रुपए है।

सोने में तेजी के 3 कारण

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • शेयर बाजार में गिरावट से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

1 जनवरी से अब तक 10,681 रुपए महंगा हुआ सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 72 दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से बढ़कर 86,843 रुपए पर पहुंच गए हैं। यानी, इस साल सोना 10,681 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी का भाव 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम से 12,305 रुपए बढ़कर 98,322 रुपए पर पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली सरकार का बुनियादी ढांचे पर ज़ोर: प्रवेश वर्मा

रोहतक रोड परियोजना में गुणवत्ता से समझौता न करने...

दिल्ली देहात की समस्याओं का जल्द निदान किया जाएगा – रेखा गुप्ता

दिल्ली में अब दोषारोपण करने वाली सरकार नहीं बल्कि...

पाकिस्तानी क्रिटिक पर भड़के इब्राहिम अली खान

नई दिल्ली,15 मार्च। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम...