सुनीता विलियम्स 19 मार्च को अंतरिक्ष से धरती पर लौटेंगी

Date:

वाशिंगटन ,15 मार्च। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलिम्स चार दिन बाद, यानी 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से धरती पर वापसी करेंगी। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को इलॉन मस्क की स्पेस एजेंसी SpaceX का रॉकेट फॉल्कन 9 भारतीय समयानुसार करीब 4:30 बजे लॉन्च कर दिया गया।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया। इसमें क्रू ड्रैगन कैप्सूल से जुड़ी चार सदस्यीय टीम ISS के लिए रवाना हुई। इस मिशन को क्रू-10 नाम दिया गया है।

सुनीता और उनके साथ गए बुच विलमोर नौ महीने से ISS पर फंसे हैं। उनके स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से उनकी वापसी तय समय पर नहीं हो पाई थी।

मस्क की स्पेसएक्स के पास वापस लाने की जिम्मेदारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पेस एक्स के CEO इलॉन मस्क से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर को वापस लाने का काम सौंपा है।

ट्रम्प ने जनवरी में सोशल मीडिया पर लिखा- मैंने मस्क से उन दो ‘बहादुर अंतरिक्ष यात्रियों’ को वापस लाने को कहा है। इन्हें बाइडेन प्रशासन ने अंतरिक्ष में छोड़ दिया है। वे अंतरिक्ष स्टेशन पर कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं। मस्क जल्द ही इस काम में लग जाएंगे। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे।

मस्क ने इसके जवाब में कहा कि हम ऐसा ही करेंगे। यह भयानक है कि बाइडेन प्रशासन ने उन्हें इतने लंबे वक्त तक वहां छोड़ रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

इस हफ्ते सोना ₹784 और चांदी ₹1,598 महंगी हुई

नई दिल्ली,15 मार्च। इस हफ्ते सोना-चांदी के दाम में...

पाकिस्तानी क्रिटिक पर भड़के इब्राहिम अली खान

नई दिल्ली,15 मार्च। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम...

बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा: सभी 214 बंधकों की हत्या, पाकिस्तानी सेना पर आरोप

बलूचिस्तान ,15 मार्च। बलूचिस्तान में हाल ही में हुई...

असम में कांग्रेस शासन के दौरान मुझ पर हुआ था हमला: अमित शाह

असम ,15 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...