महिला दिवस पर हरियाणा CM की महिला मंत्रियों संग सेल्फी: महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए कदम

Date:

हरियाणा ,8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को हरियाणा में पंचकूला स्थित रेड बिशप होटल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया। करनाल की समाजसेवी शांता रंगा को सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें 5 लाख कैश भी दिया गया।

कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी ने मंत्री श्रुति चौधरी और आरती राव के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने श्रुति चौधरी, आरती राव और कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा को कैबिनेट का हीरो बताया। पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को खेल क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाना था, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- मेरे सफल जीवन में मेरी माता जी का बहुत योगदान है। जो कभी किसे से न हारी, उसी का नाम है नारी। हरियाणा पुलिस भर्ती में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी।

बेहतर लिंगानुपात के लिए करनाल-अंबाला के DC सम्मानित हरियाणा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत करनाल और अंबाला में लिंगानुपात में सुधार हुआ। करनाल का लिंगानुपात 908 से 926 हो गया। अंबाला का लिंगानुपात 921 से 936 हो गया। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने करनाल और अंबाला के DC को सम्मानित किया।

साथ ही CM ने वर्चुअली महिलाओं और बेटियों से जुड़े 3 नए पोर्टल, चरखी दादरी में बाल विकास भवन और 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारंभ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर ईडी की छापेमारी

छत्तीसगढ़ ,10 मार्च। 10 मार्च 2025 को प्रवर्तन निदेशालय...

गोल्ड स्मगलिंग केस-कन्नड़ अभिनेत्री को भाजपा सरकार ने जमीन दी

नई दिल्ली,10 मार्च। गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तार कन्नड़...

कप्तान रोहित ने भारत को लगातार दूसरा ICC टूर्नामेंट जिताया

नई दिल्ली, टीम इंडिया ने 12 साल बाद चैंपियंस...

भारत ने 9 महीने में दूसरा ICC टाइटल जीता

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून 2024...