नई दिल्ली, । 06 मार्च 2025। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने औपचारिक रूप से कार्य मंत्रणा समिति एवं ग़ैर सरकारी सदस्यों के विधेयको एवं संकल्पौ संबंधी समिति का गठन वर्ष 2024-2025 के लिए किया है। ये समितियां विधानसभाई कार्यों के सुचारू संचालन और सार्थक चर्चाओं को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्य मंत्रणा समिति
यह समिति सदन की कार्यसूची निर्धारित करने और चर्चाओं को सुव्यवस्थित करने का कार्य करती है। समिति के अध्यक्ष स्वयं माननीय अध्यक्ष होंगे। समिति के सदस्य निम्नलिखित हैं:
1. माननीय अध्यक्ष – सभापति
2. माननीय उपाध्यक्ष – सदस्य
3. आहिर दीपक चौधरी – सदस्य
4. जितेंद्र महाजन – सदस्य
5. ओम प्रकाश शर्मा – सदस्य
6. राज कुमार चौहान – सदस्य
7. सोम दत्त – सदस्य
8. सुरेंद्र कुमार – सदस्य
9. सूर्य प्रकाश खत्री – सदस्य
ग़ैर सरकारी सदस्यों के विधेयको एवं संकल्पौ संबंधी समिति
यह समिति उन विधेयकों एवं संकल्पों की समीक्षा और विचार-विमर्श का कार्य करती है, जो निजी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं। इस समिति के सदस्य निम्नलिखित हैं:
1. माननीय अध्यक्ष – सभापति 2. अभय वर्मा – सदस्य
3. अमानतुल्लाह खान – सदस्य
4. अनिल कुमार शर्मा – सदस्य
5. अरविंदर सिंह लवली – सदस्य6. पूनम शर्मा – सदस्य
7. प्रेम चौहान – सदस्य
8. संजय गोयल – सदस्य
9. श्याम शर्मा – सदस्य
इन समितियों के गठन से विधानसभा की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने और विधायी कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की प्रतिबद्धता पुनः सुदृढ़ हुई है। माननीय अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को विधान प्रक्रिया को सशक्त बनाने में अहम बताया।