ममता बोलीं- भाजपा फर्जी वोटरों की मदद से दिल्ली जीती

Date:

नई दिल्ली,27 फरवरी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में कहा, ‘भाजपा ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फर्जी वोटों के जरिए जीता। इसमें चुनाव आयोग ने मदद की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने EC की मदद से फर्जी वोटरों को वोटर लिस्ट में शामिल किया।’

ममता ने कहा- भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग के ऑफिस में बैठकर ऑनलाइन फर्जी मतदाता सूची बनाई है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के हर जिले में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा है। ज्यादातर वोटर गुजरात और हरियाणा से हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में विपक्ष इन तथ्यों का पता नहीं लगा पाया।

उन्होंने कहा- मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि वे वोटर लिस्ट की जांच करें। किसी भी दिन NRC और CAA के नाम पर सही वोटर्स के नाम हटाए जा सकते हैं। भाजपा के लोग ऐसा करके किसी तरह TMC को हराना चाहते हैं। ममता ने कहा कि वोटर लिस्ट की जांच के लिए उन्होंने पार्टी स्तर पर एक कमेटी बनाई है।

ममता ने यह बात पार्टी कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग में कही। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वोटर लिस्ट सही करने और फर्जी वोटर हटाने को लेकर EC ऑफिस के सामने धरना दूंगी। अगर मैं नंदीग्राम में 26 दिन की भूख हड़ताल कर सकती हूं, तो EC के खिलाफ भी आंदोलन शुरू कर सकती हूं।’

भारतीयों को जंजीरों में बांधकर लाना शर्मनाक घटना ममता बनर्जी ने अमेरिका से भारतीयों को जंजीरों में जकड़कर वापस भेजने पर केंद्र सरकार का निंदा की। उन्होंने कहा- चुनाव आते ही भाजपा घुसपैठ की बात करती है, लेकिन हमारे नागरिकों को अमेरिका से जंजीरों में जकड़कर वापस भेजा जाता है। यह देश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि जब कोलंबिया अपने नागरिकों के लिए विमान भेज सकता है तो भारत ने ऐसा क्यों नहीं किया।

ममता बोलीं- बंगाल में 2026 में 215 सीटें जीतने का लक्ष्य ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने इस बार 215 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। हमारी कोशिश होगी कि लोकसभा की तरी विधानसभा में भी भाजपा को कम से कम सीटों पर रोका जाए। 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने 213 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा को 77 सीटें हासिल हुई थी।

भतीजे अभिषेक बोले- भाजपा में जाने की बातें अफवाह ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (TMC) महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उनके भाजपा में शामिल होने की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि मैं TMC का वफादार सिपाही हूं और ममता बनर्जी मेरी नेता हैं। जो लोग कह रहे हैं कि मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, वे झूठ फैला रहे हैं। सिर कटने पर भी मैं ममता बनर्जी जिंदाबाद कहूंगा।

उन्होंने कहा- मतभेद भूलकर जनता के काम पर ध्यान दें। साजिशों में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है। जो लोग वाट्स ऐप ग्रुप की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि इस तरह की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन फ्लैट में मृत मिले

नई दिल्ली,27 फरवरी। ऑस्कर अवॉर्ड विनर अमेरिकी एक्टर जीन...

सोना ₹909 गिरकर ₹85,738 पर आया

नई दिल्ली,27 फरवरी। सोने-चांदी के दाम में आज यानी...

हमास ने 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाए

हमास ,27 फरवरी। गाजा के उग्रवादी संगठन हमास ने...

अमेरिका में एक्सीडेंट के बाद कोमा में भारतीय छात्रा

वाशिंगटन /मुंबई ,27 फरवरी। महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली...