रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Date:

नई दिल्ली। 20 फरवरी 25। भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ परवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

इसके अलावा, अशोक सूद, पंकज कुमार सिंह और रविंद्र इंद्राज सिंह ने भी नई भाजपा सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं।
आइए, जानते हैं दिल्ली कैबिनेट में शामिल छह मंत्रियों के बारे में-

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा –
दिल्ली की राजनीति में एक प्रमुख जाट चेहरा, परवेश साहिब सिंह वर्मा ने हाल ही में नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों के अंतर से हराकर बड़ी जीत हासिल की। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें “जायंट किलर” कहा जाने लगा।


भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया, जिसके बाद वर्मा को मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल किया गया। इससे पहले, वह 2014 से 2024 तक पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

कपिल मिश्रा –
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में करावल नगर सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी को 23,355 वोटों के अंतर से हराया।

कपिल मिश्रा इससे पहले 2015 में आप के टिकट पर इसी सीट से विधायक बने थे। जीत के बाद उन्हें अरविंद केजरीवाल सरकार में जल संसाधन मंत्री बनाया गया, लेकिन बाद में उन्होंने अपने तत्कालीन सहयोगी सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जिसके चलते उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया।
इसके बाद, 2020 के विधानसभा चुनाव में मिश्रा ने बीजेपी के टिकट पर मॉडल टाउन सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें आप के उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

आशीष सूद –


दिल्ली की राजनीति के कद्दावर नेता आशीष सूद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भी प्रमुख चेहरा माने जा रहे थे। उन्होंने जनकपुरी सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीन कुमार को 18,766 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। सूद भारतीय जनता पार्टी के जम्मू-कश्मीर मामलों के सह-प्रभारी भी हैं।

मंजिन्दर सिंह सिरसा –
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मंजींदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन सीट पर जीत दर्ज कर वापसी की है। सिरसा ने आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार धनवती चंदेला को 18,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। इससे पहले वह 2017 में हुए उपचुनाव में भी इस सीट से विधायक चुने गए थे। हालांकि, 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें AAP की चंदेला के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

रविन्द्र इंद्राराज सिंह –


दिल्ली बीजेपी के दलित चेहरे रविंद्र इंद्राज सिंह ने बावाना विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के जय भगवान उपकार को 31,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। रविंद्र इंद्राज सिंह बीजेपी के एससी मोर्चा के सदस्य हैं और लंबे समय से दलित समुदाय के लिए काम कर रहे हैं।

डॉ पंकज कुमार सिंह –


पूर्व नगर निगम (MCD) पार्षद राजा मोहन सिंह के बेटे पंकज कुमार सिंह ने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता है। विकलांगता के क्षेत्र में काम करने वाले एक डेंटिस्ट के रूप में पहचान बनाने वाले सिंह ने MCD में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। विकासपुरी विधानसभा सीट से उन्होंने आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव को करीब 13,000 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हरियाणा में भ्रष्टाचार किया तो 50 साल में ही रिटायरमेंट: अधिकारियों-कर्मचारियों पर नया नियम लागू

चण्डीगढ़,22 फरवरी। हरियाणा सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों...

शशि थरूर ने राहुल गांधी से पूछा- कांग्रेस में मेरा क्या रोल?

नई दिल्ली,22 फरवरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर...

चैंपियंस ट्रॉफी- साउथ अफ्रीका 107 रन से जीता

नई दिल्ली, चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका ने दमदार...