महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग रणवीर-रैना मामले की जांच करेगा

Date:

मुंबई ,15 फरवरी। मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन समय रैना को इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में 10 मार्च तक पेश होने का आदेश दिया है। हालांकि, समय के वकील ने कहा था कि इस वक्त समय रैना अमेरिका में हैं और 17 मार्च को लौटेंगे। साथ ही उन्होंने अधिक समय देने की भी मांग की है।

इसी बीच महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग भी इस मामले की जांच करेगा। शुक्रवार को मंत्री आशीष शेलार की अध्यक्षता में संस्कृति विभाग ने रणवीर विवाद की जांच के आदेश दिए।

मंत्री ऑफिस के मुताबिक इंडियाज गॉट लैटेंट शो में अश्लीलता के बारे में विभाग को शिकायतें मिली थीं। ऐसे ही अन्य शो बिना उचित अनुमति के दर्शकों को टिकट देकर चलाए जा रहे हैं।

वहीं, शुक्रवार को मुंबई पुलिस (खार स्टेशन) और असम पुलिस को टीमें भी रणवीर के वर्सोवा वाले फ्लैट पर पहुंचीं, लेकिन वो बंद मिला। रणवीर को आज मुंबई पुलिस (खार पुलिस स्टेशन) में पेश होना है। क्योंकि वे शुक्रवार को पेश नहीं हुए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रणवीर को अपने विवादित बयान की जांच के सिलसिले में 13 फरवरी को पुलिस के सामने पेश होने का कहा गया था, लेकिन वे नहीं आए। पुलिस ने उन्हें दूसरा समन जारी कर 14 फरवरी को पेश होने को कहा था।

अधिकारी ने कहा था कि रणवीर ने पुलिस से रिक्वेस्ट की है कि उसका बयान उनके घर पर ही दर्ज किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। असम में भी रणवीर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, इसलिए असम पुलिस भी पूछताछ करना चाहती है।

इसके अलावा रणवीर अलाहबादिया ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें उनके खिलाफ पूरे भारत में दर्ज FIR को एक साथ जोड़ने की मांग की गई।

मुंबई और असम पुलिस ने समय को पेश होने को कहा

असम के गुवाहाटी में दर्ज FIR में रणवीर के अलावा समय रैना, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा का भी नाम है। मुंबई पुलिस और साइबर विभाग इस मामले की अलग-अलग जांच कर रहे हैं। असम पुलिस ने मुंबई की साइबर टीम से भी मुलाकात की। रैना को अगले पांच 5 दिन में पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है। तो अब मुंबई पुलिस ने भी 10 मार्च तक समय को पेश होने का आदेश दिया है।

वहीं, मुंबई पुलिस (खार पुलिस स्टेशन) ने अब तक भाजपा के नेता की दर्ज कराई शिकायत पर मखीजा, चंचलानी और अलाहबादिया के मैनेजर सहित 8 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने इंडियाज गॉट लैटेंट शो के वीडियो एडिटर प्रथम सागर का भी बयान दर्ज किया।

महाराष्ट्र साइबर ने अब तक इस संबंध में दर्ज एक मामले में कम से कम 50 लोगों को अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने शो में भाग लिया था। गुरुवार को अभिनेता और फिल्मी पर्सनेलिटी रघु राम ने जांच टीम के सामने अपना बयान दर्ज कराया। वह रैना के शो के जज पैनल में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

व्हाइट हाउस बोला- मस्क आधिकारिक फैसले नहीं ले सकते

वाशिंगटन ,19 फरवरी। व्हाइट हाउस ने हाल ही में स्पष्ट...

ट्रम्प का भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग पर सवाल

नई दिल्ली,19 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत...

खड़गे बोले- मोदी सरकार दिशाहीन और नीति विहीन है

नई दिल्ली,19 फरवरी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र...