19 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार ,दिल्ली में 27 साल बाद वापसी

Date:

नई दिल्ली, 8 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट लगभग साफ हो गया है। भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। फिलहाल 70 सीटों में से भाजपा 48 और AAP 22 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव में उतरी थी।

2024 लोकसभा चुनाव में बतौर प्रधानमंत्री मोदी रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में भाजपा ने इस साल 8 राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव लड़ा।

इसमें 5 राज्यों- आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनी। सिक्किम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और SKM के बीच गठबंधन टूट गया, हालांकि, केंद्र में दोनों साथ हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और झारखंड में JMM के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है।

2025 यानी इस साल अभी दिल्ली के चुनाव हुए हैं। यहां भाजपा की जीत के बाद 19 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार हो जाएगी। दिल्ली का रिजल्ट अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुआ है। इसका थोड़ा इंतजार है।

2018 में भाजपा गठबंधन ने इंदिरा के रिकॉर्ड की बराबरी की देश के सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार बनाने का रिकॉर्ड 2018 में BJP गठबंधन के पास था। मार्च 2018 में त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में सरकार बनाकर NDA 21 राज्यों में पहुंच गई थी। इसी के साथ NDA ने इंदिरा के शासनकाल में कांग्रेस के रिकॉर्ड की बराबरी की। आजाद भारत में जब राज्यों के चुनाव हुए तो केंद्र के साथ-साथ 21 राज्यों में कांग्रेस पार्टी का शासन था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा जाने की अटकलें: सच्चाई या अफवाह?

नई दिल्ली,26 फरवरी। हाल ही में, आम आदमी पार्टी...

पुणे में सरकारी बस में महिला से रेप

नई दिल्ली,26 फरवरी। महाराष्ट्र के पुणे के व्यस्त स्वारगेट...

सरकार बोली- दागी नेताओं को ताउम्र बैन करना ठीक नहीं

नई दिल्ली,26 फरवरी।केंद्र सरकार आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए...

ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू कुह्नेमन का बॉलिंग एक्शन लीगल

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमन...