सेंसेक्स 213 अंक गिरकर 78,058 पर बंद

Date:

नई दिल्ली, 06 फरवरी। शेयर बाजार में गुरुवार 6 फरवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 213 अंक गिरकर 78,058 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 92 अंक की गिरावट रही, ये 23,603 बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 20 में तेजी रही।

सेक्टोरल इंडाइसेज की बात करें तो, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.19% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.82% की गिरावट रही। ऑटो और FMCG करीब 1% नीचे बंद हुए। वहीं, फार्मा और प्राइवेट बैंकों के शेयर में मामूली तेजी रही।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.15% और कोरिया के कोस्पी में 0.65% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.76% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 5 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,682.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बदले में घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 996.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 5 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.71% की तेजी के साथ 44,873 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.39% चढ़कर 6,061 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.19%की तेतजी रही, ये 19,692 पर बंद हुआ।

कल 312 अंक गिरकर बंद हुआ था 78,271 सेंसेक्स

सेंसेक्स कल यानी 5 फरवरी को 312 अंक की गिरावट के साथ 78,271 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 42 अंक की गिरावट रही, ये 23,696 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 709 अंक की तेजी के साथ 50,510 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 1.85% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड में फॉरेस्ट फंड से खरीदे गए iPhone: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

देहरादून ,22 फरवरी।  के लिए आवंटित फॉरेस्ट फंड के...

तेलंगाना में टनल हादसा: 6 मजदूर फंसे, 14 किमी अंदर गिरा सुरंग का हिस्सा

तेलंगाना ,22 फरवरी। तेलंगाना में एक निर्माणाधीन सुरंग (टनल)...

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने की PM मोदी से मुलाकात, 8 मार्च को महिला सम्मान योजना हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली,22 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम कम हुए

नई दिल्ली,22 फरवरी। इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी...