नीरज चोपड़ा ने टेनिस प्लेयर हिमानी संग शादी की

Date:

नई दिल्ली, भारत के ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को शादी कर ली। उन्होंने 2 दिन बाद रविवार को रात 9.36 बजे सोशल मीडिया पर अपनी शादी की 3 तस्वीरें पोस्ट कीं। फोटोज में उनकी पत्नी हिमानी और मां सरोज देवी नजर आए। 27 साल के नीरज ने सोशल मीडिया पर लिखा- जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, नीरज और हिमानी की शादी का कार्यक्रम बहुत ही गुपचुप तरीके से रखा गया था। शादी में सिर्फ लड़का और लड़की के परिवार के करीबी सदस्य शामिल हुए। नीरज ने जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें परिवार के कुछ लोग ही साथ बैठे नजर आ रहे हैं। शादी की जानकारी परिवार के अलावा किसी और को नहीं थी।

शादी की तस्वीरें पोस्ट कर चौंकाया नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर सभी को चौंकाया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपना और पत्नी हिमानी का नाम लिखा और दिल का इमोजी बनाया। उन्होंने इंग्लिश में लिखा, ‘सभी के आशीर्वाद का शुक्रगुजार हूं, जो हमारे इस मोमेंट में भागीदार बने। प्यार में बंधे, हमेशा के लिए खुश।’

कौन हैं नीरज की पत्नी हिमानी?

नीरज ने अपने ही राज्य हरियाणा के सोनीपत जिले के लड़सौली गांव की रहने वाली टेनिस प्लेयर हिमानी मोर के साथ 7 फेरे लिए। हिमानी USA से स्पोर्ट्स स्टडी कर रही हैं। उनके पिता चांद राम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से करीब 2 महीने पहले ही रिटायर हुए हैं। हिमानी के पिता ने गांव में खेल स्टेडियम बनवाया है। वे यहां खिलाड़ियों को सर्कल कबड्‌डी खिलाते हैं।

स्कूल टाइम में टेनिस खेलना शुरू किया

हिमानी मोर ने सोनीपत के लिटिल एंजेल स्कूल में पढ़ाई के दौरान टेनिस खेलना शुरू किया था। हिमानी की मां मीना ने उन्हें शुरुआती दौर में ट्रेनिंग दी। उन्होंने गांव छोड़कर सोनीपत में किराए का मकान लिया। खेल के साथ-साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन की।

इसके बाद उन्होंने 2017-18 में ताइवान में आयोजित विश्वविद्यालय टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मां के अलावा पिता चांद राम मोर ने भी बेटी को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हिमानी का छोटा भाई हिमांशु भी टेनिस का खिलाड़ी है। साथ ही 2 चचेरे भाई इंटरनेशल खिलाड़ी रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन फ्लैट में मृत मिले

नई दिल्ली,27 फरवरी। ऑस्कर अवॉर्ड विनर अमेरिकी एक्टर जीन...

सोना ₹909 गिरकर ₹85,738 पर आया

नई दिल्ली,27 फरवरी। सोने-चांदी के दाम में आज यानी...

हमास ने 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाए

हमास ,27 फरवरी। गाजा के उग्रवादी संगठन हमास ने...

अमेरिका में एक्सीडेंट के बाद कोमा में भारतीय छात्रा

वाशिंगटन /मुंबई ,27 फरवरी। महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली...