BJP ने 29 राज्यों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए

Date:

नई दिल्ली,2 जनवरी। भाजपा ने गुरुवार को 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी। इन राज्यों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों और नेशनल काउंसिल मेंबर्स के चुनाव होने हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को बिहार, शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक और पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को गुजरात और धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये इन राज्यों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेशनल काउंसिल मेंबर्स का चुनाव करवाएंगे।

28 दिसंबर को भाजपा की बैठक हुई थी संगठन चुनाव को लेकर 28 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी की बैठक हुई थी। लद्दाख भाजपा महासचिव पीटी कुंजांग ने बताया था कि पार्टी के संविधान के मुताबिक 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन के चुनाव पूरे कराने हैं। 15 जनवरी तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे। इसके अलावा राज्यों में जिला अध्यक्षों का चुनाव भी किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और जनवरी अंत तक भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

पद के लिए आयु सीमा तय, युवाओं को अहमियत भाजपा अपने संगठन में युवाओं को महत्व देने के लिए पहले ही आयु सीमा तय कर चुकी है। इसके लिए जिलों के भीतर बनाए जाने वाले मंडल अध्यक्ष की उम्र 35 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है।

वहीं, जिलाध्यक्ष की उम्र 45 से 60 साल के बीच होगी। जिलाध्यक्ष के लिए संगठन में 7 से 8 साल तक काम करने का अनुभव भी जरूरी किया गया है। इनका चुनाव 15 जनवरी तक पूरा कराए जाने का लक्ष्य है।

लगातार दो बार मंडल अध्यक्ष या जिलाध्यक्ष रह चुके व्यक्ति को तीसरी बार मौका नहीं मिलेगा। साथ ही तय हुआ है कि संगठन के किसी पद पर काम कर रहे व्यक्ति को ही जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन फ्लैट में मृत मिले

नई दिल्ली,27 फरवरी। ऑस्कर अवॉर्ड विनर अमेरिकी एक्टर जीन...

सोना ₹909 गिरकर ₹85,738 पर आया

नई दिल्ली,27 फरवरी। सोने-चांदी के दाम में आज यानी...

हमास ने 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाए

हमास ,27 फरवरी। गाजा के उग्रवादी संगठन हमास ने...

अमेरिका में एक्सीडेंट के बाद कोमा में भारतीय छात्रा

वाशिंगटन /मुंबई ,27 फरवरी। महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली...