पुतिन ने 3 दिन के एकतरफा सीजफायर का ऐलान किया

Date:

नई दिल्ली,28 अप्रैल। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ 3 दिन के एक तरफा सीजफायर का ऐलान किया है। यह सीजफायर 8 मई से लागू होगा। पुतिन ने यूक्रेन से भी ऐसा ही करने की उम्मीद जताई है। इससे पहले रूस ने ईस्टर के मौके पर 20 अप्रैल को एक दिन के सीजफायर का ऐलान किया था।

यह सीजफायर रूस के 80वें विक्ट्री डे के मौके पर किया जा रहा है। रूस सेकेंड वर्ल्ड वॉर में नाजी जर्मनी पर जीत के जश्न के तौर पर हर साल 8 मई को विक्ट्री डे परेड का आयोजन करता है।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि यह सीजफायर मानवीय आधार पर किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 7-8 मई की दरमियानी रात होगी और 10-11 मई को आधी रात यह सीजफायर खत्म हो जाएगाा।

रूस बोला- कुर्स्क पूरी तरह हमारे कब्जे में

रूस की सेना का कहना है कि उसने देश के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र पर पूरा नियंत्रण वापस पा लिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की सभी कोशिशें पूरी तरह असफल हो गई हैं।

रूस के शीर्ष सैन्य कमांडर वालेरी गेरासिमोव ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों के कब्जे में बचा आखिरी गांव भी अब फिर से हासिल कर लिया गया है। यह आठ महीने पहले यूक्रेन के अचानक हमले के बाद हुआ है।

गेरासिमोव ने यह भी दावा किया कि कुर्स्क क्षेत्र में 76,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यूक्रेन ने इस दावे को खारिज कर दिया है। यूक्रेन का कहना है कि उसके सैनिक अब भी रूसी सीमा क्षेत्र में ऑपरेशन कर रहे हैं, और उसने मॉस्को के दावों को प्रोपेगैंडा बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत और फ्रांस के बीच राफेल डील साइन

नई दिल्ली,28 अप्रैल। भारत और फ्रांस के बीच सोमवार को...

पाकिस्तान की परमाणु धमकी पर ओवैसी का कड़ा जवाब

नई दिल्ली,28 अप्रैल। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर AIMIM...

सिद्धारमैया ने ASP को थप्पड़ मारने की कोशिश की

कर्नाटक ,28 अप्रैल। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार...

गुजरात में 1700 से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में

नई दिल्ली,28 अप्रैल। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल...