कांग्रेस वो पार्टी है जिसने सिखों के कातिल सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर आदि को जेड प्लस सुरक्षा दी — कमलजीत सहरावत

Date:

  • देवेन्द्र यादव बतायें क्या कांग्रेस शासित कर्नाटक एवं तेलंगाना राज्यों की कानून व्यवस्था खराब क्यों है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. शिव कुमार एवं बूमा महेश कुमार गौड़ को भी उच्च सुरक्षा प्राप्त है ।

नई दिल्ली । 28 अप्रैल 25 । दिल्ली भाजपा की महामंत्री सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा है कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा को बार बार धमकी मिलने पर दिल्ली पुलिस द्वारा उनको पुख्ता पुलिस सुरक्षा दिये जाने पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का ब्यान उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

सभी राजनीतिक दलों के सामाजिक प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य करने वाले नेताओं को अक्सर धमकी मिलती हैं और स्थानीय पुलिस खतरे को भांप कर उन्हे सुरक्षा कवर प्रदान करती है।

दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले देवेन्द्र यादव बताये क्या कांग्रेस शासित कर्नाटक एवं तेलंगाना राज्यों की कानून व्यवस्था खराब है क्योंकि वहां स्थानीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. शिव कुमार एवं बूमा महेश कुमार गौड़ को भी उच्च सुरक्षा प्राप्त है।

सांसद और प्रदेश महामंत्री कमलजीत सहरावत ने कहा है कि किसी के भी व्यक्तिगत सुरक्षा पर चर्चा करने से पहले कांग्रेस नेता देवेन्द्र यादव याद रखें कि कांग्रेस वो पार्टी है जिसने लगभग 35 साल सिखों के कातिल सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर आदि को जेड प्लस सुरक्षा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related