विजेन्द्र गुप्ता का ऐतिहासिक टाउन हॉल के रिकॉर्ड रूम का दौरा

Date:

  • डेढ़ सौ साल पुराने दस्तावेजों का होगा डिजिटलीकरण
  • टाउनहॉल स्थित रिकॉर्ड रूम में निगम से संबंधित सन् 1880 के बाद के महत्वपूर्ण दस्तावेज संरक्षित

नई दिल्ली,। 24 अप्रैल 2025 । दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने आज दिल्ली नगर निगम (MCD) के ऐतिहासिक टाउन हॉल स्थित रिकॉर्ड रूम का दौरा किया। यह स्थान देश की लोकतांत्रिक और विधायी विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों का संरक्षण करता है।

इस रिकॉर्ड रूम में सन 1880 के बाद से जुड़े नगर निकायों से संबंधित अभिलेख, बजट, प्रशासनिक दस्तावेज और अन्य ऐतिहासिक रिकॉर्ड संजोए गए हैं। विजेन्द्र गुप्ता ने स्वयं इन दस्तावेजों का अवलोकन किया और इनके संरक्षण के लिए की जा रही प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये दस्तावेज भारत के शासकीय और नागरिक संस्थानों के विकास की महत्वपूर्ण कहानी कहते हैं।

यह पहल लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला की उस दृष्टि के अनुरूप है, जिसमें वे भारत की विधायी विरासत के संरक्षण और डिजिटलीकरण की लगातार पैरवी कर रहे हैं।

इस दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के साथ नगर निगम दिल्ली की हेरिटेज सेल प्रमुख संजीव सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने रिकॉर्ड्स के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और इनके दीर्घकालिक संरक्षण के उपायों पर विचार किया।

अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय निकायों, विरासत विभागों और अभिलेखागार संस्थानों के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से दस्तावेजों के डिजिटलीकरण पर जोर दिया, जिससे आम जनता, शोधकर्ता और छात्र भारत की लोकतांत्रिक यात्रा से गहराई से जुड़ सकें।

भारतीय संसद सचिवालय द्वारा इन दस्तावेजों के डिजिटलीकरण में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई गई है, जो हमारी विधायी धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सेंसेक्स 589 अंक गिरकर 79,212 के स्तर पर बंद

नई दिल्ली:, 25 अप्रैल 2025 - हफ्ते के आखिरी...