नई दिल्ली,23 अप्रैल। आज यानी 23 अप्रैल को सोने में बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,700 कम होकर ₹95,784 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹98,484 थी।
ये सोने में बीते 1 साल की दूसरी बड़ी गिरावट है। 23 जुलाई 2024 बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद सोने के दाम एक ही दिन में 3600 रुपए हो गए थे।
कल यानी मंगलवार को भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गई थी। यह कीमत जीएसटी सहित थी। भोपाल में दस ग्राम सोने की कीमत ₹95,784 थी, जो जीएसटी सहित ₹1,02,021 पहुंच गई थी।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹508 बढ़कर ₹96,115 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,607 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,300 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,350 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 98,350 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,350 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,400 रुपए है।
इस साल अब तक 19,662 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,662 रुपए बढ़कर 95,784 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,098 रुपए बढ़कर 96,115 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।