सेंसेक्स में 1500 अंकों की तेजी, 78300 के पार पहुंचा

Date:

नई दिल्ली,17 अप्रैल। सेंसेक्स आज यानी गुरुवार, 17 अप्रैल को करीब 1500 अंक (1.95%) ऊपर 78,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 400 अंक (1.76%) से ज्यादा की तेजी है। ये 23,850 के पार पहुंच गया है। बैंकिंग, फार्मा और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है।

सुबह सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की गिरावट थी। यानी, निचले स्तर से सेंसेक्स 1800 अंक संभला है। वहीं निफ्टी करीब 140 अंक नीचे था। ये निचले स्तर से करीब 550 अंक संभला है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी है। जोमैटो, एयरटेल और ICICI बैंक के शेयर करीब 5% चढ़े हैं। वहीं,HCL टेक और टेक महिंद्रा में करीब 1% की गिरावट है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी है। NSE का निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2.50% ऊपर है। ऑटो, सरकारी बैंक और फार्मा इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी है।

बाजार में तेजी की 3 वजह:

  1. यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की 90 दिनों की अस्थायी टैरिफ राहत से भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
  2. भारत के विपरीत चीन को अमेरिका की तरफ से टैरिफ में छूट नहीं दी गई है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिल सकता है।
  3. विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। 16 अप्रैल को उन्होंने 3,936 करोड़ के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू निवेशकों ने 2,512 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • 16 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 699 अंक (1.73%), नैस्डेक कंपोजिट 516 अंक (3.07%) और S&P 500 इंडेक्स 121 अंक (2.24%) गिरकर बंद हुए।
  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 291अंक (0.86%) चढ़कर 34,212 पर है। कोरिया के कोस्पी में 15 अंक (0.63%) की तेजी है, ये 2,463 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.21% की तेजी है, ये 3,283 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.48% तेजी है, ये 21,369 पर कारोबार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

चहल की शानदार स्पिन बॉलिंग ने बदला मैच

नई दिल्ली , पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

अर्शदीप ने पीयूष चावला का रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली , IPL-18 के 34वें मैच में पंजाब...