सस्ता कर्ज देकर रूसी हथियारों का बाजार हथिया रहा भारत: वैश्विक रक्षा व्यापार में नई रणनीति

Date:

नई दिल्ली,17 अप्रैल। भारत हथियार खरीदने वाले देशों को सस्ते और लंबे समय तक के कर्ज देने की पेशकश कर रहा है। टारगेट वे देश हैं, जो अब तक रूस से हथियार खरीदते रहे हैं। रूस के यूक्रेन जंग में फंसे होने की वजह से ये देश अब नए विकल्प तलाश रहे हैं। भारत इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। यह दावा रॉयटर्स की रिपोर्ट में भी किया गया है।

भारत, यूक्रेन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में सरकार हथियारों के निर्यात पर भी जोर दे रही है। इसके लिए भारत एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक (EXIM Bank) के माध्यम से हथियार खरीदने के लिए कर्ज मुहैया करा रहा है।

रॉयटर्स ने दो सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि सरकार EXIM बैंक की मदद से हथियार खरीदने वाले देशों को कम ब्याज दरों पर और लंबे समय के लिए लोन देने के प्लान पर काम कर रही है। इसका फायदा उन देशों को मिलेगा जो राजनीतिक अस्थिरता या कम क्रेडिट रेटिंग की वजह से महंगे कर्ज नहीं उठा पाते।

भारत ने इसके लिए ब्राजील-अर्जेंटीना समेत 20 देशों में अपने डिप्लोमैट भेजे हैं।

EXIM बैंक के जरिए लोन क्यों बांट रहा भारत?

भारत ने EXIM बैंक के जरिए लोन बांटने का फैसला किया है। दरअसल, भारत के ज्यादातर बैंक हथियारों की बिक्री के लिए लोन देने में आनाकानी करते हैं। खासकर ऐसे देशों के साथ भारतीय बैंक सौदा नहीं करना चाहते जहां राजनीतिक जोखिम ज्यादा है। लिहाजा EXIM को डिजाइन किया गया है।

भारत के एक राजनयिक ने कहा है कि बैंकों की आनाकानी की वजह से भारत को लंबे समय तक अपने प्रतिद्वंद्वियों जैसे फ्रांस, तुर्की और चीन से पीछे होना पड़ा है, क्योंकि ये देश हथियार खरीदने के लिए भारी भरकम लोन भी देते हैं। लिहाजा भारत भी अब लोन देकर हथियार बेचने के बाजार में आ गया है।

भारत ने इस साल जनवरी में ब्राजील में EXIM की एक ब्रांच खोली है। इसके तहत भारत, ब्राजील को मिसाइल बेचने का सौदा कर रहा है। ब्राजील के दो अधिकारियों के मुताबिक भारत, ब्राजील को आकाश मिसाइल बेचने के लिए बातचीत कर रहा है। दो भारतीय सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया है कि आकाश मिसाइल सिस्टम बनाने वाली कंपनी ने इस साल साओ पाओलो में दफ्तर खोला है।

रूस-यूक्रेन जंग का भारत को फायदा मिला

फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। बीते 3 साल के दौरान इस जंग में अमेरिका और रूस दोनों ने अपने हथियार झोंके हैं। ऐसे में इन दोनों देशों पर निर्भर अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और एशिया के देशों के पास हथियारों की आपूर्ति के लिए विकल्पों की कमी हो गई है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने मौके को पहचाना और उन देशों से संपर्क बढ़ाया। खास बात यह है कि भारत पश्चिमी और रूसी दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल करता रहा है। भारत के पास दोनों तरह की हथियार टेक्नोलॉजी का अनुभव है। ऐसे में भारत इन देशों की रक्षा जरूरतों को समझ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

चहल की शानदार स्पिन बॉलिंग ने बदला मैच

नई दिल्ली , पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

अर्शदीप ने पीयूष चावला का रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली , IPL-18 के 34वें मैच में पंजाब...