विजेन्द्र गुप्ता और साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की

Date:

  • विजेंद्र गुप्ता ने किया कोणार्क सूर्य मंदिर का भ्रमण किया ,
  • विजेंद्र गुप्ता से की संबित पात्रा ने शिष्टाचार भेंट,

नई दिल्ली,। 16 अप्रैल 25 । दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से आज ओडिशा में पुरी से लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने शिष्टाचार भेंट की। संबित पात्रा ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट को ओडिशा का पारंपरिक गमछा पहनाकर स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने संबित पात्रा को दिल्ली विधानसभा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने संबित पात्रा से मुलाकात के दौरान दिल्ली विधानसभा में चल रहे विधाई कार्यों और दिल्ली विधानसभा में ई विधान के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

संबित पात्रा ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को आठवीं विधानसभा के दो सत्रों की सफल बैठकों के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा की कार्रवाई में आए सकारात्मक बदलावों के लिए गुप्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में संवैधानिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने में विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता के प्रयास सराहनीय हैं।
विजेंद्र गुप्ता और उनके साथ गए प्रतिनिधि मंडल ने संबित पात्रा के साथ पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर गुप्ता की धर्मपत्नी शोभा विजेंद्र भी उनके साथ थीं। गुप्ता ने भगवान जगन्नाथ को पुष्पांजलि अर्पित की तथा दैवीय आशीर्वाद की कामना की।

गुप्ता ने दर्शन के उपरांत संक्षिप्त बातचीत में कहा “पुरी की पावन नगरी में हृदय अध्यात्म से भर गया। इस धरती पर सनातन संस्कृति के महान संतों ने भ्रमण किया है। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने यहीं गोवर्धन पीठ की स्थापना की। आस्था के चार धामों में से एक भगवान जगन्नाथ के दर्शन से मन प्रफुल्लित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि समस्त विश्व का कल्याण करें, जनमानस को निरोगी जीवन दें।”

दर्शन के उपरांत विजेंद्र गुप्ता ने पुरी में हेरिटेज विलेज रघुराजपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पद्मश्री गुरु मगुनी दास द्वारा स्थापित गुरुकुल का भ्रमण किया। उन्होंने हस्तकला कलाकारों से भी बातचीत की।श्री गुप्ता ने कलाकारों द्वारा बनाए तलपत्र चित्रों की सराहना की। इस भ्रमण के दौरान लोकसभा सांसद श्री संबित पात्रा भी उनके साथ थे।

विधानसभा अध्यक्ष और उनके साथ गए प्रतिनिधि मंडल ने कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर का भी भ्रमण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प पूरा करेंगे- आशीष सूद

* जनकपुरीविधानसभा के वीरेंद्र नगर, चाणक्य प्लेस और महावीर...