कंगना का बयान: नेहरू को अंबेडकर से थी जलन, देश में छिड़ी नई बहस

Date:

नई दिल्ली, 15 अप्रैल | हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट ने सोमवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से जलन थी। कंगना मंडी में अंबेडकर जयंती पर एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने बाबा साहेब का वास्तव में सम्मान किया है, तो वह भारतीय जनता पार्टी है। कांग्रेस ने उनका अपमान किया है।

कांग्रेस झूठे वादे करती है, करतूत भी काली

कंगना ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे करती है और लोगों को गुमराह करती है। उनकी करतूतें काली हैं। अब उन्होंने एक नया तरीका अपनाया है। ये लोग संविधान की किताब को दिखावा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। बाबा साहेब अंबेडकर के नाम को उछालते हैं और उनका नाम केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हैं।

नेहरू को अंबेडकर से जलन होती थी- कंगना

कंगना यहीं नहीं रुकीं आगे उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया गया और फिर उन्हें कैबिनेट से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया, क्योंकि नेहरू को अंबेडकर की समझ और बुद्धि से जलन होती थी।

बीजेपी ने दिया असल सम्मान

वहीं, बीजेपी की तारीफ करते हुए कंगना ने कहा भाजपा ने अंबेडकर को असली सम्मान दिया। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर को न सिर्फ भारत रत्न दिया, बल्कि उनके जीवन से जुड़े पांच खास जगहों को पवित्र मानकर उन्हें भगवान जैसा सम्मान भी दिया है।

बता दें, कंगना रनोट हमेशा अपने बेबाक अंदाज के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर बोलने से हिचकिचाती नहीं हैं। यही वजह है कि वह आए दिन विवादों में भी फंसती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related