पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद समेत 4 जिलों में भड़की हिंसा, अब तक 120 लोग गिरफ्तार

Date:

नई दिल्ली,12 अप्रैल। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद सहित चार जिलों में नए वक्फ कानून के खिलाफ शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों के मामले में पुलिस ने अब तक 120 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 70 लोगों को सूती से, 41 लोगों को शमशेरगंज से गिरफ्तार किया गया है।

वक्फ कानून के विरोध के दौरान शुक्रवार को मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना और मालदा में स्थिति बिगड़ी थी। प्रदर्शनकारियों ने NH-12 पर सरकारी बसों और वाहनों में आग लगाई, पुलिस पर पथराव किया। सुइटी थाना क्षेत्र के साजूर क्रॉसिंग में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर क्रूड बम फेंके।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, उन पर आंसू गैर के गोले दागे। हमले में 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। प्रदर्शन के दौरान 3 लोगों की मौत की खबर भी आई, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी। प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे, रेल ट्रैफिक रोका गया था। साथ ही हंगामे वाले इलाकों में इंटरनेट भी बंद किया गया था।

मुर्शिदाबाद के अलावा डायमंड हार्बर के अमतला चौराहे पर भी प्रदर्शन कर रही मुस्लिम भीड़ ने दिनदहाड़े एक पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की थी। वेस्टर्न रेलवे ने बताया था कि अजीमगंज-न्यू फरक्का सेक्शन में दोपहर 2.46 बजे लगभग 5000 लोगों की भीड़ ने धुलियानगंगा स्टेशन के पास ट्रैक जाम कर दिया था।

स्थिति को कंट्रोल करने के लिए बीएसएफ की मदद ली गई। 12 घंटे बीतने के बाद शुक्रवार रात स्थिति सामान्य हुई। रेल और सड़क पर ट्रैफिक चालू किया गया। हालांकि शनिवार को भी इंटरनेट बंद रखा गया है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

योगी आदित्यनाथ का ऐलान: वक्फ की खाली जमीनों पर बनेंगे गरीबों के लिए मकान

लखनऊ , 15 अप्रैल | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी...

कंगना का बयान: नेहरू को अंबेडकर से थी जलन, देश में छिड़ी नई बहस

नई दिल्ली, 15 अप्रैल | हिमाचल प्रदेश के मंडी से...