सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल: ₹2,990 की बढ़ोतरी के साथ 24 कैरेट सोना ₹99,122 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा

Date:

नई दिल्ली,11 अप्रैल। सोना आज 11 अप्रैल (शुक्रवार) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,913 बढ़कर ₹93,074 पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹90,161 थी।

एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,958 बढ़कर ₹92,627 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹90,669 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का हाई बनाया था।

सोने में तेजी के 3 कारण

  • अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
  • शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वैलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,555 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,400 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,450 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,400 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,400 रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पेंशन के लाभार्थियों के आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाएं : रविन्द्र इंद्राज सिंह

वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर की समीक्षा बैठक नई...

दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र

नई दिल्ली  19 अप्रैल 2025 - अफगानिस्तान में शनिवार...

इस हफ्ते सोना ₹1,557 चढ़ा, चांदी ₹2,222 महंगी हुई

नई दिल्ली  19 अप्रैल 2025 - इस हफ्ते सोना-चांदी...