शिक्षा से राष्ट्र निर्माण तक में इंद्रप्रस्थ कॉलेज की छात्राओं की रही है महत्वपूर्ण भूमिका – रेखा गुप्ता

Date:

  • छात्रों के साथ मिलकर हमे विकसित दिल्ली के लिए रास्ता बनाना है
  • सरकार ने “विकसित दिल्ली बजट 2025” मे शिक्षा के लिये ₹19,291 करोड़ का बजट आवंटित किया                          नई दिल्ली I 9 अप्रैल 25 । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय की शताब्दी वर्षगांठ समारोह में भाग लिया। कीं। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंधन को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इंद्रप्रस्थ कॉलेज की छात्राओं ने शिक्षा से लेकर राष्ट्र निर्माण तक हर क्षेत्र में नेतृत्व किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के छात्रों के साथ मिलकर हमें विकसित दिल्ली की दिशा में आगे बढ़ना है, क्योंकि देश की प्रगति का मार्ग युवाओं के हाथों से होकर गुजरता है। इसी उद्देश्य को साकार करने हेतु, सरकार ने “विकसित दिल्ली बजट 2025” में शिक्षा क्षेत्र के लिए ₹19,291 करोड़ का विशेष प्रावधान किया है।

इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय नारी शिक्षा, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का एक आदर्श केंद्र रहा है। 100 वर्षों की यह यात्रा शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक परिवर्तन की जीवंत गाथा है। इंद्रप्रस्थ कॉलेज जैसे संस्थान भारतीय समाज में महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खोलने में अग्रणी रहे हैं। कॉलेज के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान को देखते हुए यह कॉलेज दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है।1924 में दिल्ली विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त करने के बाद, इस कॉलेज ने अनगिनत बेटियों को उनके सपनों को आकार देने का अवसर दिया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी इस महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश की चेतना को जाग्रत करने में अहम भूमिका निभाई। सुचेता कृपलानी, सरला शर्मा जैसी पूर्व छात्राओं का योगदान इस संस्था की केवल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक विरासत को भी गौरवशाली बनाता है।आज, इस कॉलेज की छात्राएँ सड़क से लेकर संसद तक, स्कूल से लेकर अंतरिक्ष तक—हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
समारोह के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों से नौ संकल्प लेने की प्रेरणा दी है, और मेरा विश्वास है कि जब हमारी यह युवा पीढ़ी इन संकल्पों को आत्मसात करेगी, तो दिल्ली और देश दोनों नई ऊंचाइयों को छुएंगे। जल संरक्षण, एक पेड़ माँ के नाम, स्वच्छता का मिशन,वोकल फॉर लोकल ,देश दर्शन ,प्राकृतिक खेती को अपनाना, हैल्थी लाइफस्टाइल को अपनाना, योग और खेल को जीवन में स्थान देना और गरीबो को सहायता का संकल्प —ये सभी प्रयास न केवल पर्यावरण और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगे, बल्कि देश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाएंगे। आज इस संस्थान में छात्रों और शिक्षकों से संवाद करके मुझे बेहद ख़ुशी हुई। मैंने सभी से आग्रह किया कि देश की प्रगति में सहभागी बनें और जो भी कार्य वे कर सकते हैं, उसे अपनी जिम्मेदारी समझकर करें। यही युवाओं की शक्ति है, जो देश को विकास की राह पर अग्रसर करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सेंसेक्स में 1500 अंकों की तेजी, 78300 के पार पहुंचा

नई दिल्ली,17 अप्रैल। सेंसेक्स आज यानी गुरुवार, 17 अप्रैल...