भगवान महावीर के 2550वें निर्वाणोत्सव एव 2624वें जन्म कल्याणक वर्ष के उपलक्ष्य में आज तीर्थंकर भगवान महावीर गाथा का आयोजन दिल्ली भाजपा द्वारा किया गया

Date:

  • जिस देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों ही शाकाहारी हो तो उस देश में भगवान महावीर के संदेश को पहुंचाना बहुत ही आसान है – प्रज्ञासागर जी मुनिराज
  • मोदी के विकसित राष्ट्र की संकल्पना साकार करने का काम हम करेंगे – वीरेन्द्र सचदेवा
  • पूरा विश्व आज मार्गदर्शन के लिए अगर किसी की ओर देखता है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देखता है – हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली, 8 अप्रैल 25 । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय विस्तार में भगवान महावीर के 2550वें निर्वाणोत्सव एव 2624वें जन्म कल्याणक वर्ष के उपलक्ष्य में आज तीर्थंकर भगवान महावीर गाथा का आयोजन किया गया जिसमें पावन प्रेरणा एव परम सानिध्य राष्ट्र संत परंपराचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर जी मुनिराज का रहा और उन्होने कथा वाचन किया।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, वी सतीश, कार्यक्रम के संचालक पंकज जैन, प्रवीण जैन, कैलाश जैन, निर्मल जैन, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश मंत्री सारिका जैन, सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में जैन अनुयायी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

राष्ट्र संत परंपराचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर जी मुनिराज द्वारा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा को एक सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें “दिल्ली का गौरव” संज्ञा से सम्मानित किया गया

श्री प्रज्ञा सागर मुनिराज ने कहा कि हमारा देश धर्म प्रधान और कृषि प्रधान है इसलिए यह सोने की चिड़िया है। अगर आप खुश हैं, दुखी हैं, अमीर है या ग़रीब है तो सिर्फ़ आप अपने कर्मों से हैं इसलिए कर्म बेहतर होना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों ही शाकाहारी हो तो उस देश में भगवान महावीर के संदेश को पहुंचाना बहुत ही आसान है।

श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज ने कहा कि राजनीति में धर्म का आना राजनीति को और ख़ूबसूरत बनाता है लेकिन धर्म में राजनीति नहीं आनी चाहिए इसकी हमें हमेशा कोशिश करनी है। उन्होंने कहा कि देश आज विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है और हमें उसके लिए काम करना होगा।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सही मायनों में हम सब भाग्यशाली हैं कि आज महाराज जी के रुप में हमारी कर्मभूमि भाजपा कार्यालय में भगवान के दर्शन हुए हैं। आज महाराज जी की कथा सुनने के बाद हमे अहसास हुआ है कि देश की सांस्कृति विरासत भगवान महावीर के ही संदेश, शांति और अहिंसा पर निर्भर है। आज मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि जिस दिन मैं अध्यक्ष बना उस दिन मैं महाराज जी का आशीर्वाद लेने गया और उन्होंने विजयी होने का आशीर्वाद दिया जिसके बाद हम लोकसभा चुनाव जीते और अब विधानसभा में भी हमारी जीत हुई है। जिओ और जीने दो का संदेश जब भगवान महावीर ने दिया था वह आज भी हमारे लिए मायने रखता है।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष के नाते मैं यह कह सकता हूँ कि समाज के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बताए रास्ते के बाद हम समाज के कल्याण के लिए लगातार काम करते रहेंगे। पूरे देश में शांति और अहिंसा का संदेश पहुंचाकर एक विकसित राष्ट्र की संकल्पना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था, उसको साकार करने का काम करेंगे।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि महाराज जी से मिले हुए आशीर्वाद से आज यह कार्यालय और भाजपा दोनों पवित्र हुई है। जिओ और जीने दो की शिक्षा को हम अपनाये। पूरा विश्व आज अगर किसी की ओर देखता है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देखता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पार्टी हमेशा से समाज कल्याण के कार्य को करती रही है और आगे भी करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर विवादित टिप्पणी के लिए मांगी माफी​

नई दिल्ली  19 अप्रैल 2025, एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने...

2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव: क्या हिंदुत्व एजेंडा भाजपा को दिलाएगा जीत?​

कोलकाता  19 अप्रैल 2025, पश्चिम बंगाल में अगले साल...

चहल की शानदार स्पिन बॉलिंग ने बदला मैच

नई दिल्ली , पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...