राज ठाकरे बोले – सोशल मीडिया से इतिहास न पढ़ें, सत्य जानना जरूरी

Date:

मुंबई ,31 मार्च। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने औरंगजेब कब्र विवाद की निंदा की है। राज ने रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में गुड़ी पड़वा रैली में कहा कि लोग वॉट्सऐप पर फॉरवर्ड मैसेज से इतिहास न पढ़ें, सोशल मीडिया से नहीं, विश्वसनीय जगहों से इतिहास पढ़ें।

उन्होंने कहा, “इतिहास के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है, राजनेता इन मुद्दों को हवा दे रहे हैं ताकि विवाद को बढ़ाकर फायदा उठाया जा सके। हमें नदियों और पेड़ों की चिंता नहीं है, हम औरंगजेब की कब्र की फिक्र कर रहे हैं।”

इस विवाद की शुरुआत सपा विधायक अबू आजमी के बयान से शुरू हुई। उन्होंने 3 मार्च को कहा- हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए हैं। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता।

इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और सातारा से भाजपा सांसद उदयनराजे भोंसले ने कहा कि एक JCB मशीन भेजकर उसकी (औरंगजेब) कब्र को गिरा दो। इसके बाद 17 मार्च को नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए प्रदर्शन किया था। नागपुर में हिंसा भड़क गई थी। उन्होंने कहा कि इतिहास को सही ढंग से समझने के लिए प्रमाणित स्रोतों से जानकारी लेना जरूरी है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे इतिहास की किताबें पढ़ें, शोध करें और विशेषज्ञों की राय लें, ताकि उन्हें सही जानकारी मिले। राज ठाकरे ने यह भी कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया सूचना का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है, लेकिन इसका दुरुपयोग भी हो रहा है। इसलिए किसी भी जानकारी को सत्यापित किए बिना उस पर विश्वास करना गलत होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

फवाद खान की बॉलीवुड वापसी पर एमएनएस का विरोध

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान बॉलीवुड में आठ साल बाद...

पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के खिलाफ एफआईआर पर बॉम्बे हाईकोर्ट की रोक बढ़ी

मुंबई ,1 अप्रैल। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार, 1 अप्रैल 2025...