जडेजा के नाम IPL का अनोखा डबल रिकॉर्ड

Date:

नई दिल्ली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उन्हीं के होमग्राउंड चेपॉक में हराया। टीम को 2008 में आखिरी जीत मिली थी। RCB ने शुक्रवार को 196 रन बनाए, जवाब में CSK 146 रन ही बना सकी। बेंगलुरु ने 50 रन से मैच जीत लिया।

CSK के विकेटकीपर एमएस धोनी ने 0.16 सेकेंड में स्टंपिंग की। RCB के कप्तान रजत पाटीदार के 3 कैच छूटे। रवींद्र जडेजा IPL में 3000 रन और 150 प्लस विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी बने।

धोनी ने फिर की तेज स्टंपिंग

चेन्नई सुपर किंग्स को पहला विकेट विकेटकीपर एमएस धोनी की बहुत तेज स्टंपिंग के चलते मिला। 5वें ओवर की आखिरी बॉल नूर अहमद ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी। सॉल्ट कवर ड्राइव खेलने गए, लेकिन मिस कर गए। धोनी ने बॉल कलेक्ट की और सॉल्ट का पैर क्रीज में आने से पहले ही गिल्लियां उड़ा दीं। उन्होंने 0.16 सेकेंड में स्टंपिंग की।

फिल सॉल्ट 32 रन बनाकर आउट हुए। धोनी ने मुंबई के खिलाफ टीम के पहले मैच में भी इसी तरह की तेज स्टंपिंग की थी। तब उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा था।

कोहली के हेलमेट पर बॉल लगी, अगली गेंद पर छक्का लगाया

11वें ओवर में मथीश पथिराना की बाउंसर विराट कोहली के हेलमेट पर लगी। विराट पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद मिस कर गए। फिजियो मैदान में आए और कोहली को चेक करने लगे। विराट ने कुछ देर बाद बैटिंग शुरू की और अगली ही गेंद पर छक्का लगा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

योग नेचुरापेथी पर बनेगा केंद्रीय कानून – प्रतापराव जाधव

31 मार्च 25 । केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व...

दिल्ली में जल संकट खत्म करने की तैयारी पूरी – प्रवेश वर्मा

जल आपूर्ति सुचारू करने के लिए नोडल अफसरों...