भुवनेश्वर ,27 मार्च। ओडिशा में कांग्रेस ने अपने 14 विधायकों के निलंबन के विरोध में गुरुवार को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। विधानसभा घेरने के लिए कार्यकर्ता विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हुई।
दरअसल 25 मार्च को सदन की कार्यवाही बाधित करने के आरोप में कांग्रेस के 12 विधायक निलंबित कर दिए गए। इसके बावजूद कांग्रेस विधायक विधानसभा के अंदर ही धरना प्रदर्शन किया।
इसके अलावा विधानसभा के बाहर महात्मा गांधी मार्ग पर रात भर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे। 26 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा की बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद जमकर धक्का-मुक्की हुई।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाधी ने कांग्रेस के बचे हुए दो विधायकों, तारा प्रसाद बाहिनीपति और रमेश जेना को भी निलंबित कर दिया। इसके बाद आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाल रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कुर्सियाँ फेंकीं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारों का उपयोग किया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए।