दिल्ली के विकास का ऐतिहासिक बजट, दिल्ली विकसित भारत का इंजन बनेगी- प्रवेश वर्मा

Date:

नई दिल्ली । 25 मार्च 25। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में दिल्ली को पहली बार ₹1 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट मिला है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि ‘डबल इंजन सरकार’ की विकासशील सोच और दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाने की ठोस प्रतिबद्धता है।

यह बजट हर दिल्लीवासी – युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। अब दिल्ली में सड़कों और फ्लाईओवर का विस्तार होगा, जिससे ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी और सफर सुगम बनेगा। 24×7 जल आपूर्ति मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचेगा, पाइपलाइन का विस्तार होगा और जल संरक्षण योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। वर्षों से उपेक्षित यमुना पुनर्जीवन मिशन को गति दी जाएगी, जिसमें यमुना को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनाया जाएगा। स्मार्ट परिवहन व्यवस्था के तहत नई इलेक्ट्रिक बसें, मेट्रो विस्तार और अत्याधुनिक बस स्टॉप्स विकसित किए जाएंगे, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलेगा। इसके अलावा, दिल्ली को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सोलर एनर्जी, वृक्षारोपण और पर्यावरणीय सुधारों पर विशेष जोर दिया जाएगा।

दिल्ली अब सिर्फ भारत की राजधानी नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत का इंजन’ बनेगी। मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी की प्रतिबद्धता के साथ, यह बजट दिल्ली के हर नागरिक के जीवन को आसान बनाने और शहर को एक आधुनिक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर राजधानी में बदलने का वादा करता है।

मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ऐतिहासिक बजट के लिए हार्दिक बधाई देता हूं! यह बजट दिल्ली के हर नागरिक के सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

यह बजट सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि एक संकल्प है – “नई विकसित दिल्ली, नए भारत की राजधानी!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एनडीएमसी का “म्यूजिक इन द पार्क” श्रृंखला के शास्त्रीय संगीत समारोह शुरू हुआ

डॉ. एल सुब्रमण्यम (कर्नाटक वायलिन वादक) और अश्विनी भिडे...

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के काफिले की कार में धमाका: सुरक्षा पर उठे सवाल

मॉस्को ,31 मार्च। मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन...