शहीदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

Date:

नई दिल्ली, 23 मार्च 2025 I शहीदी दिवस के अवसर पर आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहीद भगत सिंह पार्क , मालवीय नगर में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक सतीश उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और सम्मान का क्षण है कि हम शहीद भगत सिंह की नई प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। यह हमारे राष्ट्रीय नायकों के प्रति सच्चे सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। हमारी सरकार देश के वीर सपूतों का पूरा सम्मान करती है और उनके बलिदानों को कभी नहीं भूल सकती।”

इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमने पहले ही राष्ट्रीय ध्वज और देश के महानायकों की मूर्तियों के सम्मानजनक रखरखाव के लिए दिल्ली सरकार के सम्बंधित विभागों ,अधिकारियो और संगठनों को निर्देश जारी किए हैं। हमारा राष्ट्रीय ध्वज और देश के महानायकों की मूर्तियाँ हमारे गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। इनका सम्मानजनक रखरखाव न केवल हमारा कर्तव्य है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति और प्रेरणा का स्रोत भी है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन प्रतीकों का आदर करें और उनके संरक्षण में योगदान दें।
उन्होंने आगे कहा कि भगत सिंह जी का सपना था कि भारत एक ऐसा राष्ट्र बने जहां सभी को समान अधिकार मिलें। आज हम देश में प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ इसे पूरा करने के लिए काम कर रहे है।आज हमारे देश के युवाओं को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्हें देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। हमें यह याद रखना चाहिए कि देश की प्रगति और समृद्धि हमारे हाथों में है। हमें उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना है। आज शहीदी दिवस पर हमें यह संकल्प लेना है कि ऐसे महान वीरो के आदर्शों को अपना कर हमें देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए और विकसित भारत और विकसित दिल्ली का सपना साकार करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रम्प ने वोटिंग नियम बदले, अब नागरिकता का सबूत जरूरी

वाशिंगटन ,26 मार्च। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार...