बिहार ने हमेशा भारत की तरक्की में अग्रणी भूमिका निभाई है – कपिल मिश्रा

Date:

  • चंडीगढ़ मे ‘बिहार दिवस’ समारोह में बिहार की सांस्कृतिक विरासत का किया सम्मान
  • प्रधानमंत्री जी सोच का अभिनन्दन होना चाहिए, हर राज्य में मन रहा ‘बिहार दिवस’

 

चंडीगढ़, 22 मार्च 2025 । भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ द्वारा *”बिहार दिवस” के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बिहार की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक योगदान और विकास यात्रा को रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर कला और संस्कृति मंत्री, दिल्ली सरकार, कपिल मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। “जय बिहार” के उद्घोष के साथ कपिल मिश्रा जी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि कपिल मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि, “प्रधानमंत्री जी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के विचार के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ मुख्यालय में पहली बार ‘बिहार दिवस’ मनाया जा रहा है। बिहार दिवस हिमाचल, हरियाणा, गुजरात, गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक—हर जगह मनाया जा रहा है। देश का कोई राज्य ऐसा नहीं है जहाँ ‘बिहार दिवस’ का आयोजन न हो रहा हो… और ऐसा हो भी क्यों न! दुनिया का कोई ऐसा कोना नहीं है जहाँ बिहार के लोगों का पसीना न बहा हो और जिसकी नींव के निर्माण में बिहारियों की मेहनत न हो। बिहारी हमेशा से चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते आए हैं। बिहार ने हमेशा भारत की तरक्की में अग्रणी भूमिका निभाई है और आज भी यह देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।”

कपिल मिश्रा जी ने कहा कि पूरी दुनिया में बिहार निवासियों की मेहनत से बदलाव आ रहा है, और अब वही बदलाव बिहार में भी आए, यही हमारी मोदी सरकार की कोशिश है। कपिल मिश्रा ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, “इस बार आप सभी छठ पर्व पर जरूर अपने घर बिहार जाएं, ताकि वहाँ केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को देख सकें।”
*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के मार्गदर्शन में, भारत सरकार “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दे रही है, जो देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं।

इस भव्य समारोह में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, चंडीगढ़ की महापौर हरप्रीत कौर बबला, बड़ी संख्या में बिहारवासी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन की सराहना की और “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related