मणिपुर: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों का प्रतिनिधिमंडल इंफाल पहुंचा, हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Date:

मणिपुर,22 मार्च। शनिवार, 22 मार्च 2025 को सुप्रीम कोर्ट के छह न्यायाधीशों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचा। इस दल का नेतृत्व न्यायमूर्ति बी.आर. गवई कर रहे हैं, और इसमें न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश, न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह शामिल हैं।

इसके साथ ही चुराचांदपुर जिले में मिनी सचिवालय से कानूनी सेवा शिविरों, कानूनी सहायता क्लीनिकों और अस्थायी चिकित्सा सुविधाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद वे बिष्णुपुर में मोइरांग कॉलेज में एक राहत शिविर जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट का जज प्रतिनिधिमंडल रविवार को मणिपुर उच्च न्यायालय में एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

वहीं मणिपुर पुलिस ने उग्रवादी समूहों के सात कैडरों को गिरफ्तार किया। साथ ही राज्य भर में कई छापों के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

गिरफ्तार कैडरों के पास बड़ी मात्रा में हथियार मिले

मणिपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 21 मार्च को मणिपुर पुलिस और एआर की एक संयुक्त टीम ने KCP- PWG संगठन के एक सक्रिय कैडर थंगमंगजम नाओबा सिंह (28 वर्ष) उर्फ पामुबा को मयांग लांगजिंग बाजार, इंफाल पश्चिम से गिरफ्तार किया। उसी दिन एक अलग ऑपरेशन में, मणिपुर पुलिस ने KCP के चार सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया था।

21 मार्च को, मणिपुर पुलिस ने KCP के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं मुतुम जैक्सन मीतेई (20), अकोईजाम संजोय सिंह (19) और नोंगथोमबम गोपेन सिंह (59) को इंफाल पश्चिम जिले में उनके घरों से गिरफ्तार किया।

उनके पास से एक इंसास राइफल और तीन राउंड से भरी एक मैगजीन, दो राउंड से भरी मैगजीन के साथ एक 9 एमएम पिस्तौल, दो एयर गन, एक डबल बैरल गन, लेथोड गन का एक बॉडी पार्ट, इंसास एलएमजी की एक खराब मैगजीन, एसएलआर राइफल की एक मैगजीन, 7.62 एलएमजी की एक खराब मैगजीन, एक लेथोड खोल और एक आंसू धुएं का खोल जब्त किया गया।

मणिपुर के चुराचांदपुर में शुक्रवार को 9 साल की एक लड़की का शव मिला। पुलिस ने बताया, नाबालिग लड़की गुरुवार शाम करीब 6 बजे लापता हो गई थी। एक दिन बाद उसका शव लानवा टीडी ब्लॉक में विस्थापितों के लिए बने रिलीफ कैंप के पास मिला।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। पुलिस ने रेप का संदेह जताया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ के लिए 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ज्ञान, शांति, अध्यात्म और शौर्य का एक नाम है – बिहार – वीरेन्द्र सचदेवा

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की अर्थ व्यवस्था...

आगामी बजट होगा दिल्लीवालों का बजट – सीएम रेखा गुप्ता

विकसित दिल्ली बजट के लिए 10 हज़ार से...

दिल्ली के लोगों की समस्याओं का हर हाल मे समाधान करना होगा – प्रवेश वर्मा

अधिकारियों को निर्देश – ‘अपनी आंखों से देखो, पैर...