बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा: सभी 214 बंधकों की हत्या, पाकिस्तानी सेना पर आरोप

Date:

बलूचिस्तान ,15 मार्च। बलूचिस्तान में हाल ही में हुई ट्रेन हाईजैक घटना के बाद, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उन्होंने अपने कब्जे में रहे सभी 214 बंधकों की हत्या कर दी है। BLA के अनुसार, ये सभी बंधक पाकिस्तानी सेना के जवान थे, जिन्हें जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक के दौरान पकड़ा गया था।

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने सभी 214 बंधकों को मार डाला है। आज BLA ने एक बयान में कहा कि हमने पाकिस्तानी सेना को बंधकों की अदला-बदली करने के लिए 48 घंटे का समय दिया था। लेकिन पाकिस्तान की जिद के चलते इतने लोगों की जान गई।

BLA ने कहा कि यह युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ, बल्कि और तेज हो गया है। अपनी आजादी के लिए लड़ रहे बलूच लड़ाके लगातार हमले कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों के शव नहीं निकाल पा रही है। BLA ने कहा कि ऑपरेशन दर्रा-ए-बोलान पूरा होने के बाद हम इसकी डिटेल जानकारी देंगे।

BLA ने 12 मार्च को जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक किया था। इसके अगले ही दिन यानी 13 मार्च को पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि ट्रेन हाईजैक संकट खत्म हो गया है। उन्होंने कहा था कि हमने 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में कुछ बंधक भी मारे गए हैं।

बलूच आर्मी बोली- हमारे लड़ाकों को मारा नहीं गया, उन्होंने खुद शहादत चुनी

BLA ने कहा कि हमारे लड़ाकों ने खुद शहादत चुनी, लेकिन अब पाकिस्तानी सेना हमारे फिदायीन लड़ाकों के शवों को अपनी सफलता के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रही है। जबकि हमारे लड़ाकों का असली मिशन आखिरी दम तक लड़ना था, वापस लौटना नहीं।

बलूच सेना ने कहा कि हमने हमेशा युद्ध और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक काम किया है, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने अपने सैनिकों को बचाने के बजाय उन्हें युद्ध के ईंधन के तौर पर इस्तेमाल किया है। पाकिस्तानी सेना अपनी सभी सैन्य और खुफिया क्षमताओं के बावजूद बंधकों को छुड़ाने में विफल रही।

पाकिस्तान बोला- ट्रेन हाईजैक में भारत का हाथ,

पाकिस्तान ने इस ट्रेन हाईजैक में भारत का हाथ होने के आरोप लगाया था। पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने खारिज कर दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि दुनिया जानती है कि आतंकवाद का केंद्र कहां है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

इस हफ्ते सोना ₹784 और चांदी ₹1,598 महंगी हुई

नई दिल्ली,15 मार्च। इस हफ्ते सोना-चांदी के दाम में...

पाकिस्तानी क्रिटिक पर भड़के इब्राहिम अली खान

नई दिल्ली,15 मार्च। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम...

सुनीता विलियम्स 19 मार्च को अंतरिक्ष से धरती पर लौटेंगी

वाशिंगटन ,15 मार्च। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता...

असम में कांग्रेस शासन के दौरान मुझ पर हुआ था हमला: अमित शाह

असम ,15 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...