सोना ₹529 महंगा होकर 86,672 रुपए पर पहुंचा

Date:

नई दिल्ली,13 मार्च। सोने के दाम में आज यानी गुरुवार (13 मार्च) को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 529 रुपए बढ़कर 86,672 रुपए पर पहुंच गया है। कल यानी बुधवार को सोना 86,143 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने ₹86,733 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

वहीं, एक किलो चांदी आज 150 रुपए सस्ती होकर 97,950 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल यानी बुधवार को चांदी का भाव 98,100 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 81,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,730 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 81,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,580 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 81,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 88,580 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 81,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,580 रुपए है।

1 जनवरी से अब तक चांदी 11,933 रुपए महंगी हुई

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 10,510 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,933 रुपए बढ़कर 97,950 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारतीय एयरलाइंस के खिलाफ आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी के आरोप में छापेमारी

नई दिल्ली,21 अप्रैल। ने इंडिगो समेत तीन डोमेस्टिक एयरलाइन...

राहुल गांधी का अमेरिका में बड़ा बयान: “चुनाव में गड़बड़ी साफ दिख रही है”

वाशिंगटन ,21 अप्रैल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका के...

नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस 57 शहरों में करेगी 57 प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार पर साधेगी निशाना

नई दिल्ली,21 अप्रैल। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय...