फडणवीस का औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को समर्थन

Date:

नई दिल्ली,11 मार्च। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुल्दाबाद से मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग का समर्थन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- हम सब यही चाहते हैं, लेकिन आपको इसे कानून के दायरे में करना होगा, क्योंकि यह एक संरक्षित स्थल है। कुछ साल पहले कांग्रेस के शासनकाल में इस स्थल को ASI के संरक्षण में रखा गया था।

दरअसल, छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भाजपा के सातारा सांसद उदयनराजे भोंसले ने मांग की थी कि औरंगजेब की कब्र को ढहा दिया जाए। उन्होंने कहा था कि क्या जरूरत है? एक जेसीबी मशीन भेजकर उसकी कब्र को गिरा दो, वह एक चोर और लुटेरा था।

उन्होंने कहा था कि औरंगजेब की कब्र पर जाकर श्रद्धांजलि देने वाले लोग उसका भविष्य हो सकते हैं। उन्हें उस कब्र को अपने घर ले जाना चाहिए, लेकिन औरंगजेब का महिमामंडन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने मांग की थी कि शाहजी छत्रपति महाराज, राजमाता जीजाऊ छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में गलत बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सपा विधायक ने आगे कहा था- औरंगजेब ने 52 वर्ष शासन किया और अगर वह सच में हिंदुओं को मुसलमान में परिवर्तित करते, तो सोचिए कितने हिंदू परिवर्तित हो जाते। 1857 की विद्रोह में जब मंगल पांडे ने लड़ाई शुरू की, तो उसका साथ सबसे पहले मुसलमान बहादुर शाह जफर ने दिया था।

वहीं, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने बयान का विरोध करते हुए कहा था कि अबू आजमी पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related