नई दिल्ली, 5 मार्च 25 । दिल्ली की जीवनरेखा माँ यमुना जी को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए मोदी सरकार ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। आज सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोट क्लब से सिग्नेचर ब्रिज और आईटीओ छठ घाट तक यमुना सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सफाई कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
1300 मीट्रिक टन कचरा निकाला गया, माँ यमुना की सफाई जारी
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार यमुना जी की सफाई और संरक्षण के लिए सुनियोजित रोडमैप और ठोस एक्शन प्लान के साथ ज़मीन पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में भाजपा की जीत के तुरंत बाद यमुना की सफाई पर तेज़ी से काम शुरू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 1300 मीट्रिक टन कचरा यमुना से निकाला जा चुका है।
AAP सरकार की विफलता, मोदी सरकार की प्रतिबद्धता
मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में यमुना की सफाई और बाढ़ नियंत्रण को लेकर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ, बल्कि गंदगी दोगुनी हो गई और बाढ़ प्रबंधन की स्थिति भी बदतर हो गई। AAP सरकार ने यमुना सफाई के नाम पर सिर्फ झूठ फैलाया और बजट में भ्रष्टाचार किया। लेकिन अब, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से, यमुना जी को साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज़ पर साफ़ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वयं प्रधानमंत्री मोदी जी इस अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
यमुना की सफाई और बाढ़ नियंत्रण के लिए ठोस कदम
यमुना जी को स्वच्छ और बाढ़मुक्त बनाने के लिए मोदी सरकार कई अहम कदम उठा रही है:
* दिल्ली के सभी नालों को STP से जोड़ा जाएगा और उनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी, ताकि गंदा पानी सीधे यमुना में न गिरे।
* औद्योगिक क्षेत्रों में CTP (कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट) लगाए जाएंगे ताकि केमिकल वेस्ट का सही निपटान हो सके।
* ITO बैराज के गेट्स की मरम्मत, ऑइलिंग और सुरक्षा दीवारों की ऊँचाई बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे बाढ़ की समस्या को रोका जा सके।
* यमुना के किनारों की सफाई और हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
* DDA द्वारा यमुना रिवरफ्रंट विकसित करने का कार्य भी शुरू हो चुका है, जिससे यमुना तट को पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे यमुना जी में गंदगी डालने से बचें और इस पवित्र अभियान में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा,
“माँ यमुना जी को स्वच्छ और निर्मल बनाना सरकार की जिम्मेदारी तो है ही, साथ में हर दिल्लीवासी का कर्तव्य भी है। आइए, मिलकर इस मिशन को सफल बनाएं!”