1996 के बाद पहली बार लगातार 5 महीने गिरा बाजार

Date:

नई दिल्ली,28 फरवरी। आज यानी 28 फरवरी को सेंसेक्स 1414 अंकों (1.90%) गिरकर 73,198 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 420 अंक (1.86%) गिरकर 22,124 के स्तर पर बंद हुआ।

अक्टूबर 2024 से, निफ्टी हर महीने गिरावट में बंद हुआ है। ये 5 महीने में 12% गिर चुका है। 1996 के बाद यह पहली बार है कि बाजार में लगातार पांच महीने गिरावट आई है।

इससे पहले 1996 में जुलाई से लेकर नवंबर महीने के बीच बाजार में लगातार 5 महीने गिरावट दर्ज की गई थी। इन 5 महीनों के दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स 26% गिरा था।

बीते 5 महीनों में निवेशकों की वेल्थ कितनी घटी है?

30 सितंबर 2024 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 474 लाख करोड़ रुपए था जो 28 फरवरी को घटकर 384 लाख करोड़ रुपए रह गया। यानी, 5 महीनों में निवेशकों की वेल्थ 90 लाख करोड़ रुपए घट गई है।

शेयर बाजार में लगातार गिरावट के क्या कारण हैं?

  • विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली: विदेशी निवेशकों ने केवल पांच महीनों (अक्टूबर 2024-फरवरी 2025) में, भारतीय बाजार से 3.11 लाख करोड़ रुपए निकाल लिए। सितंबर और दिसंबर तिमाही में कंपनियों के कमजोर नतीजों के कारण निवेशकों ने ये बिकवाली की है।
  • महंगाई अभी भी बड़ी चिंता का कारण: खाने-पीने की चीजें महंगी होने से अक्टूबर 2024 में रिटेल महंगाई बढ़कर 6.21% पर पहुंच गई थी। ये महंगाई का 14 महीनों का उच्चतम स्तर था। हालांकि, खाने-पीने की चीजें सस्ती होने से जनवरी 2025 में रिटेल महंगाई घटकर 5 महीने के निचले स्तर 4.31% पर आ गई थी।
  • अर्थव्यवस्था के बढ़ने की धीमी गति: हाल के महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था धीमी हो गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की विकास दर 6.4% आंकी गई है जो 4 साल का निचला स्तर है।
  • डोनाल्ड ट्रम्प की ट्रेड पॉलिसीज से निवेशक चिंतित: भारत सहित अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा को तैसा) लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है। ट्रम्प ने बीते दिनों कहा था, ‘हम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली विधानसभा में हेल्थ डिपार्टमेंट पर CAG रिपोर्ट पेश

नई दिल्ली,28 फरवरी। दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने विधानसभा...

कंगना ने जावेद अख्तर से मानहानि केस में माफी मांंगी

नई दिल्ली,28 फरवरी। कंगना रनोट और जावेद अख्तर के...

ट्रम्प ने ब्रिटिश PM से पूछा-रूस से अकेले निपट पाओगे

नई दिल्ली,28 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रिटिश...

तालिबान बनाने वाले मौलाना हक्कानी के बेटे की हत्या

नई दिल्ली,28 फरवरी। पाकिस्तान में रमजान से एक दिन...