सोना ₹909 गिरकर ₹85,738 पर आया

Date:

नई दिल्ली,27 फरवरी। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 27 फरवरी को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 909 रुपए गिरकर 85,738 रुपए पर आ गया है। कल सोने का दाम 86,647 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 45 रुपए गिरकर 95,725 रुपए प्रति किलो पर आ गई। कल चांदी का भाव 95,769 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,530 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,380 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,380 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,380 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,430 रुपए है।

1 जनवरी से अब तक सोना 9,576 रुपए महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,576 रुपए बढ़कर 85,738 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,708 रुपए बढ़कर 95,725 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन फ्लैट में मृत मिले

नई दिल्ली,27 फरवरी। ऑस्कर अवॉर्ड विनर अमेरिकी एक्टर जीन...

हमास ने 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाए

हमास ,27 फरवरी। गाजा के उग्रवादी संगठन हमास ने...

अमेरिका में एक्सीडेंट के बाद कोमा में भारतीय छात्रा

वाशिंगटन /मुंबई ,27 फरवरी। महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली...

तमिलनाडु CM बोले- हिंदी ने 25 भाषाओं को खत्म किया

तमिलनाडु ,27 फरवरी। तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने...