जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस ने किया यूक्रेन का समर्थन

Date:

वाशिंगटन ,25 फरवरी। अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा में यूक्रेनी प्रस्ताव के खिलाफ रूस के समर्थन में वोटिंग की। यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध को 3 साल पूरे होने पर UN में एक प्रस्ताव पेश किया था। इस प्रस्ताव में रूसी हमले की निंदा करने और यूक्रेन से तत्काल रूसी सेना को वापस बुलाने की मांग की गई थी।

अमेरिका ने अपनी पुरानी नीतियों के उलट साथी यूरोपीय देशों के खिलाफ जाकर इस प्रस्ताव के विपक्ष में मतदान किया। जबसे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत हुई, तब से पहली बार अमेरिका और इजराइल ने यूक्रेन के खिलाफ वोट किया है।

जबकि भारत और चीन समेत 65 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। प्रस्ताव का समर्थन करने वालों में जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे प्रमुख यूरोपीय देश शामिल हैं। यह प्रस्ताव 18 के मुकाबले 93 मतों से पारित हो गया।

यूक्रेनी प्रस्ताव में तीन प्रमुख मांगें

  • यूक्रेन से रूसी सेना की तत्काल वापसी
  • यूक्रेन में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति
  • युद्ध अपराधों के लिए रूस की जवाबदेही

अमेरिकी प्रस्ताव में रूस का जिक्र तक नहीं अमेरिका ने भी UN में 3 पैराग्राफ का प्रस्ताव पेश किया। इसमें न तो रूसी हमले का जिक्र था और न ही किसी तरह की निंदा की। इसमें बस दोनों देशों में हुए जानमाल के नुकसान पर शोक जाहिर किया गया। अमेरिका ने कहा कि वो लड़ाई को जल्द खत्म करके यूक्रेन और रूस के बीच स्थायी शांति की अपील करता है।

यूरोपियन डिप्लोमैट्स ने कहा कि वो इस बात से नाराज हैं कि उनके पुराने सहयोगी ने उनके खिलाफ वोट दिया है।

ट्रम्प और जेलेंस्की में जुबानी जंग यह सारा मामला ऐसे वक्त पर हो रहा है जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में जेलेंस्की को एक मामूली कॉमेडियन और बिना चुनाव वाला एक तानाशाह बताया था।

इससे पहले जेलेंस्की ने कहा कि ट्रम्प गलत जानकारी के साथ, गलतफहमी में जी रहे हैं। जेलेंस्की का ये बयान ट्रम्प के एक आरोप के जवाब में आया था। दरअसल ट्रम्प ने कहा था कि ​​​​​​यूक्रेन में ​जेलेंस्की की अप्रूवल रेटिंग गिरकर सिर्फ 4% रह गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शांति स्थापना में महिलाओं की भागीदारी से विश्वास बढ़ता है, हिंसा घटती है: राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली,25 फरवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में...

गोविंदा-सुनीता का 37 साल बाद तलाक हो सकता है

नई दिल्ली,25 फरवरी। एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा...

ट्रम्प ने ईमेल मामले में मस्क का समर्थन किया

वाशिंगटन ,25 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईमेल का...

यूनियन और सेंट्रल बैंक में होम लोन हुआ सस्ता

नई दिल्ली,25 फरवरी। RBI के रेपो रेट में कटौती के...