आज सोना-चांदी के दाम में गिरावट

Date:

नई दिल्ली,21 फरवरी। सोने-चांदी के दाम में आज यानी शुक्रवार (21 फरवरी) को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 541 रुपए गिरकर 85,979 रुपए पर आ गया है। कल सोने का दाम 86,520 रुपए पर था। बुधवार को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 945 रुपए गिरकर 96,844 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल चांदी का भाव 97,789 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,550 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,600 रुपए है।

1 जनवरी से अब तक सोना 9,817 रुपए महंगा हुआ

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,817 रुपए बढ़कर 85,979 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,827 रुपए बढ़कर 96,844 रुपए पर पहुंच गया है।

इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली में RSS दफ्तर केशव कुंज का इनॉगरेशन

नई दिल्ली,19 फरवरी।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत...

अश्लील कमेंट- साइबर सेल ने राखी सावंत को भेजा समन

नई दिल्ली,21 फरवरी। अश्लील कमेंट मामले में महाराष्ट्र साइबर...

भारतीय मूल के काश पटेल बने अमेरिकी एफबीआई के निदेशक

वॉशिंगटन डी.सी.:21 फरवरी।  भारतीय मूल के काश्यप 'काश' पटेल...