दिल्ली के नए CM की शपथ 20 फरवरी को

Date:

नई दिल्ली,17 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 12 दिन बाद 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। हालांकि भाजपा ने अब तक CM फेस तय नहीं किया है। पार्टी विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को बुलाई गई है, जिसमें CM की घोषणा होगी।

इससे पहले 16 फरवरी शाम को खबर आई कि 17 फरवरी यानी आज विधायक दल की बैठक होगी और 18 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि कुछ देर बाद इसे दो दिन के लिए टाल दिया गया। इसकी वजह नहीं बताई गई।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी आएंगे।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के 12 से 16 हजार लोगों को भी बुलाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम की व्यवस्था की देखरेख के लिए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री की रेस में 6 नाम वैसे तो भाजपा अपने मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चौंकाती आई है। पार्टी सभी राजनीतिक कयासों को किनारे करते हुए संगठन के पुराने चेहरों को प्रदेश की कमान सौंपती है। इसके बावजूद 6 विधायकों के नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने 15 विधायकों के नाम निकाले हैं। उनमें से 9 नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं। इन्हीं 9 नामों में CM, कैबिनेट मंत्री और स्पीकर के नाम तय किए जाएंगे।

दिल्ली मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से एक-एक भाजपा विधायक को चुना जा सकता है। बिहार और पंजाब चुनाव के अलावा जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन्हें चुना जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तेलंगाना में टनल हादसा: 6 मजदूर फंसे, 14 किमी अंदर गिरा सुरंग का हिस्सा

तेलंगाना में एक निर्माणाधीन सुरंग (टनल) में बड़ा हादसा...

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने की PM मोदी से मुलाकात, 8 मार्च को महिला सम्मान योजना हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली,22 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम कम हुए

नई दिल्ली,22 फरवरी। इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी...

फराह खान पर हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराया केस: धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

नई दिल्ली,22 फरवरी। मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान के...