मोदी की वापसी के बाद दिल्ली भाजपा विधायकों की बैठक

Date:

नई दिल्ली,12 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 4 दिन बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 फरवरी को मोदी की फ्रांस-अमेरिका दौरे से वापसी के बाद रविवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी के चलते AAP ने भाजपा में फूट का दावा किया है।

आज भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में 40 से ज्यादा विशेष समितियों के सदस्य, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा, दिल्ली के सातों सांसद और अन्य नेता शामिल होंगे। बैठक में चुनाव नतीजे पर चर्चा होगी। चुनाव में 22 सीटों पर हार के कारणों पर भी मंथन हो सकता है।

आप बोली- भाजपा में गुटबाजी, इसलिए सीएम तय नहीं कर पा रहे

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने विधायकों की नड्डा से मुलाकात पर कहा भाजपा में गुटबाजी के चल रही है। इनके विधायक 10-10 के गुटों में एक साथ आ रहे हैं। ये आपस में ही लड़ रहे है हैं इसलिए भाजपा सीएम का नाम तय नहीं कर पा रही है। इस लड़ाई में दिल्ली के लोग पीड़ित हो रहे हैं।

दिल्ली सीएम बनने को लेकर भाजपा नेताओं के बयान

  • केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के बारे में फैसला भाजपा विधायक दल और संसदीय बोर्ड करेगा।
  • भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। जब भी ऐसी स्थिति आती है, पार्टी की सीनियर लीडर ही फैसला लेते हैं। दिल्ली के मामले में भी ऐसा ही है। पार्टी की राष्ट्रीय लीडरशिप एक समर्पित भाजपा कार्यकर्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएगी।
  • दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। हमें चुनाव लड़वाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे हमने पूरा करने की कोशिश की।

सातों लोकसभा से चुने जा सकते हैं 7 मंत्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री समेत सात सदस्यीय मंत्रिमंडल के लिए दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से एक-एक भाजपा विधायक को चुना जा सकता है। इन्हें जातिगत समीकरण के हिसाब से चुना जाएगा। इनका चुनाव RSS और भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे।

नए विधायकों ने की जेपी नड्डा से मुलाकात

इससे पहले मंगलवार को भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री के नाम तय होने के कयास लगाए जा रहे थे। विधायकों में अनिल शर्मा, शिखा राय, सतीश उपाध्याय, अरविंदर सिंह लवली, विजेंद्र गुप्ता, अजय महावर, रेखा गुप्ता और अनिल गोयल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले।

मुलाकात के बाद विधायकों ने कहा कि बैठक में विधायक दल की बैठक और संभावित मुख्यमंत्री के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। पार्टी को बड़ी जीत दिलाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष की जो भूमिका रही, सभी मिलकर उन्हें धन्यवाद देना चाहते थे इसलिए वे उनसे मिलने गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड में फॉरेस्ट फंड से खरीदे गए iPhone: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

देहरादून ,22 फरवरी।  के लिए आवंटित फॉरेस्ट फंड के...

तेलंगाना में टनल हादसा: 6 मजदूर फंसे, 14 किमी अंदर गिरा सुरंग का हिस्सा

तेलंगाना ,22 फरवरी। तेलंगाना में एक निर्माणाधीन सुरंग (टनल)...

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने की PM मोदी से मुलाकात, 8 मार्च को महिला सम्मान योजना हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली,22 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम कम हुए

नई दिल्ली,22 फरवरी। इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी...