श्रीलंका ने 2 वनडे के लिए टीम घोषित की

Date:

नई दिल्ली, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 वनडे की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। लेफ्ट आर्म पेस बॉलिंग ऑलराउंडर चमिंडा विक्रमसिंघे चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना सके। चरिथ असलंका ही 16 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे।

सीरीज का पहला मैच 12 फरवरी और दूसरा मैच 14 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगे। श्रीलंका चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट का हिस्सा है, इसलिए उनके लिए यह सीरीज बेहद अहम है।

निसांका और मेंडिस भी टीम में श्रीलंका ने 2 वनडे के लिए मजबूत टीम का ऐलान किया। असलंका की कप्तानी में टीम के पास पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस जैसे अनुभवी बैटर्स के साथ निशान मदुष्का और नुवानिडु फर्नांडो भी शामिल हैं। मेंडिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 2 फिफ्टी लगाई थीं।

4 स्पिनर्स और 4 पेसर्स भी शामिल श्रीलंका ने स्क्वॉड में 4 स्पिनर्स और 4 ही पेसर्स को भी जगह दी है। वनिंदु हसंरगा और महीश तीक्षणा स्पिन डिपार्टमेंट को लीड करेंगे, उनका साथ जेफरी वांडरसे और दुनिथ वेल्लालागे देंगे। असिथा फर्नांडो, लहिरु कुमारा, ईशान मलिंगा और मोहम्मद शिराज टीम के 4 पेसर्स हैं।

वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम चरिथ असलंका (कप्तान), निशान मदुष्का, नुवानिडु फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, वनिंदु हसरंगा, जनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, असिथा फर्नांडो, लहिरु कुमारा, ईशान मलिंगा, मोहम्मद शिराज, महीश तीक्षणा, जेफरी वांडरसे और दुनिथ वेल्लालागे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तेलंगाना में टनल हादसा: 6 मजदूर फंसे, 14 किमी अंदर गिरा सुरंग का हिस्सा

तेलंगाना ,22 फरवरी। तेलंगाना में एक निर्माणाधीन सुरंग (टनल)...

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने की PM मोदी से मुलाकात, 8 मार्च को महिला सम्मान योजना हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली,22 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम कम हुए

नई दिल्ली,22 फरवरी। इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी...