सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

Date:

नई दिल्ली,7 फरवरी। भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। इनमें 3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि घटना 4 फरवरी की रात पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास हुई, जब LoC के पास घुसपैठ की कोशिश की गई।

दैनिक भास्कर के सूत्रों का दावा है कि भारतीय सेना की फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की प्लानिंग थी। इसकी सूचना इंडियन आर्मी को मिली और उन्होंने पहले ही हमला कर साजिश को नाकाम कर दिया।

घुसपैठ के दौरान मारे गए 7 लोगों में 3-4 पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के मेंबर्स की भी मौत हो गई। यह टीम क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन में माहिर होती है।

हालांकि भास्कर को सूत्रों ने बताया कि इस घटना में 5 आतंकवादियों की मौत हुई है। इनमें BAT टीम मेंबर्स का जिक्र नहीं किया गया।

आतंकवादी अलबद्र ग्रुप के हो सकते हैं सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन में जो आतंकवादी मारे गए वो अलबद्र ग्रुप के मेंबर्स हो सकते हैं। घुसपैठ की यह कोशिश तब की गई है, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कह चुके हैं कि हम भारत के साथ सभी मसले बातचीत के जरिए सुलझाएंगे।

एक दिन पहले पाकिस्तानी PM ने कहा था- कश्मीर मुद्दा बातचीत से सुलझाएंगे घुसपैठ की यह कोशिश तब की गई है, जब एक दिन पहले 6 फरवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कह चुके हैं कि हम भारत के साथ सभी मसले बातचीत के जरिए सुलझाएंगे।

उनके बयान के बाद ही पाकिस्तान सरकार ने POK के रावलाकोट में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा को रैली की मंजूरी भी दी। जिसमें AK-47 और दूसरे हथियार लहराए गए। रैली में एंटी इंडिया नारे भी लगाए गए, इसमें हमास के लीडर्स भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शांति स्थापना में महिलाओं की भागीदारी से विश्वास बढ़ता है, हिंसा घटती है: राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली,25 फरवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में...

गोविंदा-सुनीता का 37 साल बाद तलाक हो सकता है

नई दिल्ली,25 फरवरी। एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा...

जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस ने किया यूक्रेन का समर्थन

वाशिंगटन ,25 फरवरी। अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र (UN)...

ट्रम्प ने ईमेल मामले में मस्क का समर्थन किया

वाशिंगटन ,25 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईमेल का...